फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Investigation started on bribery charges against market committee secretary and market supervisor

चंडीगढ़: मार्केट कमेटी के सचिव और मंडी सुपरवाइजर पर रिश्वत के आरोप में जांच शुरू

Sun, 01 Mar 2020 01:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 01 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Investigation started on bribery charges against market committee secretary and market supervisor
सांकेतिक तस्वीर।

सेब का लाइसेंस बनवाने के नाम पर मार्केट कमेटी सचिव और मंडी सुपरवाइजर के खिलाफ रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता को नोटिस भेजकर साक्ष्यों के साथ कार्यालय बुलाया है। इसके लिए विजिलेंस ने 15 दिन का समय दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चंडीगढ़ के सेक्टर 20ए निवासी नरेश कुमार ने हाल ही में एडवाइजर मनोज परिदा, उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ और विजिलेंस को इसकी लिखित शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मार्केट कमेटी सचिव एमके शर्मा और मंडी सुपरवाइजर किशोरी लाल के अतिरिक्त दो अन्य लोगों पर सेब लाइसेंस बनवाने के नाम पर 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


विजिलेंस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच के तहत शिकायतकर्ता को विजिलेंस ने कार्यालय बुलाया है। जहां नरेश की ओर से दिए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच की जाएगी। शिकायतकर्ता नरेश ने बताया कि सोमवार या मंगलवार को वह साक्ष्यों के साथ विजिलेंस कार्यालय जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में एमके शर्मा, सचिव, मार्केट कमेटी, चंडीगढ़ ने कहा कि मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। मुझे मामले की जानकारी नहीं है। वहीं मंडी सुपरवाइजर किशोरीलाल ने कहा कि मेरी छवि को बिगाड़ने के लिए षड्यंत्र के तहत यह शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed