फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   investigation of causes of Infertility in woman

अब 5 मिनट में बांझपन के कारणों की जांच

Tue, 19 Aug 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Aug 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
investigation of causes of Infertility in woman

अब सिर्फ पांच मिनट में बेहोश किए बिना वुमन इंफर्टिलिटी के कारणों और यूट्राइन कैविटी, फाइबरोइड्स व कैंसर की जांच संभव हो सकेगी।

विज्ञापन


सेक्टर 36 बी स्थित टच क्लीनिक और मैक्स सुपरस्पेशियलिस्ट की गायनेकोलॉजी विभाग की सीनियर कंसलटेंट डा. प्रीति जिंदल ने बताया कि ‘आफिस हिस्ट्रोस्कोपी’ यंत्र की मदद से रुटीन जांच के दौरान गर्भाशय से संबंधित कई बीमारियों की जांच आसान हो गई है।


डा. प्रीति ने दावा किया कि इस तकनीक का प्रयोग फिलहाल ट्राइसिटी के किसी भी प्राइवेट क्लीनिक और सरकारी संस्थानों की ओपीडी में नहीं किया जा रहा है।

संभव है कि आपरेशन के दौरान किसी क्लीनिक में इसका प्रयोग हो रहा हो, लेकिन रुटीन चेकअप के दौरान इसके इस्तेमाल की बात अब तक सामने नहीं आई है। इसके इस्तेमाल से अब न तो मरीज को अस्पताल में दाखिल होने की जरूरत है और न ही एनीस्थीसिया देने की।
विज्ञापन

 
महिला मरीजों को होगा यह फायदा
. मरीज के दाखिल होने और एनेस्थीसिया के दौरान होने वाली जांच के पैसे बचेंगे।
. मर्ज का जल्दी पता चलने पर इलाज भी जल्दी शुरू हो सकेगा।
. गर्भाश्य से संबंधित दस बीमारियों की जांच और इलाज में मददगार साबित होगी।
. इस प्रक्रिया के दौरान किसी तरह का दर्द नहीं होगा
. आफिस हिस्ट्रोस्कोपी के इस्तेमाल में मात्र 5-6 हजार रुपये का खर्चा आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed