{"_id":"65e020ac24333d363e0d4286","slug":"investigation-in-providing-security-to-fugitive-during-tenure-of-former-dgp-siddharth-chattopadhyay-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के कार्यकाल में भगोड़े आरोपी को मिली थी सुरक्षा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के कार्यकाल में भगोड़े आरोपी को मिली थी सुरक्षा, जांच शुरू
Thu, 29 Feb 2024 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:10 PM IST
सार
दुष्कर्म के आरोपी को छह गनमैन उपलब्ध कराने के मामले में गृह विभाग की ओर से मई 2023 में चार्जशीट दायर की गई थी। फिरोजपुर आरोपी वीपी सिंह पर दुष्कर्म का आरोप था, यहां तक की अदालत ने उसे भगोड़ा तक करार दिया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में धोखाधड़ी, धमकाने और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में नामजद पूर्व डीजीपी चट्टोपाध्याय पर अब उनके कार्यकाल में दुष्कर्म केस में अदालत से भगोड़ा करार आरोपी को पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने के मामले की जांच आगे बढ़ी है।
इस मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने जांच कमेटी गठित की है। जल्द ही पूर्व डीजीपी चट्टोपाध्याय को पूछताछ के लिए कमेटी के समक्ष पेश होने का समन और अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। इस मामले की जांच के लिए जो कमेटी गठित की गई है, उस कमेटी की अध्यक्षता दिल्ली हाईकोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस शाबिहुल हसनैयन शास्त्री को दी गई है। जो नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम (पीआईटी एनडीपीएस) मामलों में अवैध तस्करी की रोकथाम के चेयरपर्सन रहे हैं।
सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय जब पंजाब पुलिस के डीजीपी थे, 16 दिसंबर 2021 से 8 जनवरी 2022 के उनके कार्यकाल के दौरान दुष्कर्म केस में भगोड़ा करार आरोपी को राज्य पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में पंजाब गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया जा चुका है। मामले में जांच कमेटी के इन्क्वायरी ऑफिसर की नियुक्ति अब अगली कार्रवाई को सुनिश्चित करेगी। गृह विभाग ने इस संदर्भ में ऑल इंडिया सर्विस (डिस्पिलिन एंड अपील) रुल्स 1969 के सेक्शन-8, ऑल इंडिया सर्विस (डीसीआरबी) रुल्स, 1958 के रुल 6 (1) और सब सेक्शन (बी) (2) के तहत यह आदेश जारी किए हैं।
पुलिस विभाग के अधिकारियों की मानें तो मामले में जल्द ही पूर्व डीजीपी चट्टोपाध्याय से जुड़े इस मामले में चार्जशीट के साथ पूछताछ की जाएगी। इन्क्वायरी ऑफिसर नियुक्त किए जाने की इस प्रक्रिया से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इस मामले में पंजाब सरकार की ओर से फैसला दिया जाएगा।
दुष्कर्म के आरोपी फिरोजपुर के वीपी सिंह को छह गनमैन उपलब्ध कराए गए थे
दुष्कर्म के आरोपी को छह गनमैन उपलब्ध कराने के मामले में गृह विभाग की ओर से मई 2023 में चार्जशीट दायर की गई थी। फिरोजपुर आरोपी वीपी सिंह पर दुष्कर्म का आरोप था, यहां तक की अदालत ने उसे भगोड़ा तक करार दिया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में धोखाधड़ी, धमकाने और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले मामले में पंजाब ह्यूमन राइट्स कमिशन के चेयरमैन रिटायर्ड जस्टिस संत प्रकाश के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की थी। चार्जशीट दायर करने के बाद इस मामले में अगली कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी, लेकिन अब पंजाब सरकार के गृह विभाग ने दोबारा जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को लेकर कदम उठाया है।