{"_id":"5f625e428ebc3e2cc4237d31","slug":"intuc-protests-reinstate-employees-job-chandigarh-news-pkl3881012104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल करने को लेकर इंटर ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल करने को लेकर इंटर ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन (इंटक) ने बुधवार को सेक्टर- 16 क्रिकेट स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन कर सिक्योरिटी गार्ड रविंदर किशोर तिवारी को दोबारा नौकरी पर रखने और सस्पेंड कर्मचारी को बहाल करने की मांग की। इस दौरान सभी यूनियनों के प्रधान एवं महासचिव ने दो टूक कहा कि इन कर्मचारियों को जल्द न्याय मिले।
दरअसल स्पोर्ट्स कांटेक्ट वर्कर यूनियन के महासचिव एवं क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर- 16 के सिक्योरिटी गार्ड रविंदर किशोर तिवारी ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में लॉकडाउन एवं कर्फ्यू के दौरान स्टेडियम के मैनेजर ने पार्टी दी थी। आरोप है कि इस पार्टी में मैनेजर के साथ कुछ लोग भी शामिल थे और शराब भी चली थी। इसकी शिकायत रविंद्र किशोर तिवारी ने चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा को लिखित में दी थी। यह शिकायत सलाहकार से मार्क होकर स्पोर्ट्स डायरेक्टर तक पहुंची।
रविंदर का आरोप है कि शिकायत को लेकर मैनेजर संजय ने उसके कई बार डराया धमकाया, लेकिन रविंदर के न डरने के कारण मैनेजर ने उस पर गलत इल्जाम लगाकर उसको नौकरी से बर्खास्त कर दिया। इसी बात को लेकर इंटक से संबंधित सभी यूनियनों के प्रधान एवं महासचिवों ने रोष प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खेल विभाग ने सीनियर मैनेजर नैयब सिंह को प्रदर्शन कर रहे वर्कर फेडरेशन से बातचीत के लिए भेजा। प्रतिनिधिमंडल में इंटक प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़, महासचिव कन्हैया लाल, चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन प्रधान चरणजीत सिंह ढ़ींडसा, महासचिव रंजीत मिश्रा एवं स्पोर्ट्स कांटेक्ट वर्कर यूनियन प्रधान सुरेंद्र सिंह शामिल हुए। सीनियर मैनेजर नायब सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनी और आश्वासन दिया कि रविंद्र किशोर तिवारी को ड्यूटी से नहीं निकाला जाएगा। नायब सिंह ने यह बात रविंद्र किशोर की शिकायत खेल विभाग के डायरेक्टर तक पहुंच दी है।
विज्ञापन
मामराज को बहाल करने की मांग
वहीं हाल ही में खे विभाग के स्थायी माली और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट वर्कर यूनियन के प्रधान मामराज को रविंद्र किशोर तिवारी का साथ देने पर सस्पेंड कर दिया गया था। इसका विरोध भी बुधवार को यूनियन की तरफ से किया गया। यूनियन ने मांग की है कि मामराज को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
कोट-
स्टेडियम में हुई पार्टी की कर्मचारी की ओर से मेरी पास कोई लिखित शिाकायत नहीं आई है। आज ही मामला मेरी नजर में आया है। अगर स्टेडियम परिसर में कोई पार्टी की गई है, इसकी जांच की जाएगी। कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ उसके खिलाफ नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
- तेजदीप सिंह सैनी, डायरेक्टर खेल विभाग