फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Internet services suspended in 20 police station areas of seven districts of Punjab

Kisan Andolan: पंजाब के सात जिलों के इन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा पर रोक, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

Sun, 25 Feb 2024 05:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Feb 2024 05:47 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन की वजह से पंजाब के सात जिलों के 20 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा पर 26 फरवरी तक रोक लगा दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। हालांकि पंजाब सरकार केंद्र से इंटरनेट सेवा को बहाल करने की मांग पहले ही कर चुकी है।

विज्ञापन
Internet services suspended in 20 police station areas of seven districts of Punjab
किसान आंदोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

पंजाब के सात जिलों में सोमवार को भी इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसके तहत इंटरनेट बंद के पहले के आदेश को 26 फरवरी सोमवार तक जारी रखने का फैसला लिया गया है। ये आदेश 20 पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। केंद्र सरकार ने ये आदेश इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1985 की धारा 7 के तहत जारी किया है।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और किसान यूनियनों ने पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट बंद करने का मुद्दा उठाया था, लेकिन बावजूद इसके उनकी बात दरकिनार रखते हुए केंद्र ने अपने आदेश को आगे भी जारी रखने का फैसला लिया है। मान ने केंद्र को पत्र लिखकर इंटरनेट तुरंत प्रभाव से शुरू करने को कहा था और साथ ही केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में भी इस मुद्दे उठाया था। 

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में रहेगी पाबंदी

पटियाला जिला के पुलिस स्टेशन शंभू, जुलकां, पासियां, पत्रां, शुतराना, समाना, घनौर, देवीगढ़ और बलभेरा में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इसके अलावा मोहाली के पुलिस स्टेशन लालड़ू, बठिंडा के पुलिस स्टेशन संगत, श्री मुक्तसर साहिब के पुलिस स्टेशन खलियांवाली, मानसा के पुलिस स्टेशन सरदूलगढ़, संगरुर के पुलिस स्टेशन खनौरी, मूनक, लेहरा, सुनाम, झाझली और फतेहगढ़ साहिब के पुलिस स्टेशन फतेहगढ़ साहिब के क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed