फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   international wrestlers on india not using phone during practice for rio olympic 2016

ओलंपिक में गोल्ड की चाहत में पहलवानों ने छोड़ी सबसे पसंदीदा चीज

Wed, 18 May 2016 12:50 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 18 May 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
international wrestlers on india not using phone during practice for rio olympic 2016
इंटरनेशनल पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और संदीप तोमर - फोटो : फाइल फोटो
ओलंपिक में गोल्ड की चाहत ने हरियाणा के पहलवानों को अपनी सबसे पसंदीदा चीज से दूर कर दिया है। पहलवान 24 में से 12 घंटे प्रैक्टिस कर रहे हैं। ये पसंदीदा चीज है मोबाइल फोन। पहलवानों ने अपने मोबाइल नंबर तक भी बंद करा दिए हैं।
विज्ञापन


प्रैक्टिस और गोल्ड पर फोकस करने के लिए पहलवानों ने खुद को देश और दुनिया से काट लिया है। पहलवान 24 में से 12 घंटे प्रैक्टिस कर रहे हैं। सभी ने एकजुट हो ठान लिया है कि इस बार ओलंपिक में कुश्ती में इंडिया को गोल्ड दिला सूखे को खत्म करना है। रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले सबसे ज्यादा पहलवान हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन


ओलंपिक के पदक विजेता सोनीपत के योगेश्वर दत्त के अलावा मेहर सिंह अखाड़े के संदीप तोमर, बहादुरगढ़ के रविंद्र खत्री जैसे नाम इसमें शामिल हैं। जबकि महिलाओं में भिवानी की फौगाट बहनें विनेश फौगाट और बबीता फौगाट के साथ ही रोहतक की साक्षी मलिक क्वालिफाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक में गोल्ड दिलाने को एकजुट हुए खिलाड़ी

international wrestlers on india not using phone during practice for rio olympic 2016
भारतीय पहलवान विनेश फोगट - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक में कुश्ती में देश को गोल्ड के लिए तरसना पड़ रहा है। सोने के इस सूखे को खत्म करने के लिए पहलवानों ने एकजुट हो देश दुनिया से दूर रहने का फैसला लिया है। अधिकतर पहलवान 8 से 12 घंटे प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने रिश्तेदारों और करीबियों तक के यहां आना-जाना भी बंद कर दिया है।

इनका मानना है कि मोबाइल फोन प्रैक्टिस पर असर डालता है। पहलवानों ने अपने मोबाइल नंबर तक भी बंद करा दिए हैं। अगर उनको विशेष परिस्थितियों में घर या अन्य किसी से बात करनी होगी तो उसके लिए कैंप में मिलने वाले फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्वालिफाई करने के बाद 12 घंटे की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। क्योंकि इस बार देश के लिए गोल्ड जीतकर लाना है। प्रैक्टिस में ध्यान न भटके, इसलिए मैंने ओलंपिक तक अपना मोबाइल नंबर बंद करा दिया है। घर बात करनी होती है तो दोस्त या कैंप का फोन इस्तेमाल करता हूं।
- संदीप तोमर, ओलंपिक क्वालिफायर पहलवान

देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना मेरा सबसे पहला लक्ष्य है। चाहे इसके लिए कितनी भी मेहनत करनी पड़े। ऐसी स्थिति में दोस्तों व रिश्तेदारों से मिलना मुश्किल है। मोबाइल इस्तेमाल भी नहीं कर रही हूं।
- साक्षी मलिक, ओलंपिक क्वालिफायर पहलवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed