{"_id":"5c96fc73bdec221454120334","slug":"international-wrestler-babita-phogat-filed-petition-in-punjab-haryana-high-court-for-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में बबीता फोगाट की याचिका, 'डीएसपी गीता फोगाट से ज्यादा मेरे मेडल फिर मैं एसआई क्यों'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट में बबीता फोगाट की याचिका, 'डीएसपी गीता फोगाट से ज्यादा मेरे मेडल फिर मैं एसआई क्यों'
Sun, 24 Mar 2019 09:32 AM IST
खुशबू गोयल
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
बबीता फोगाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल पहलवान बबीता फोगाट हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। उन्होंने याचिका दायर करके सवाल उठाए कि डीएसपी गीता फोगाट से ज्यादा मेडल मेरे हैं, फिर मैं अभी तक एसआई क्यों हूं? जानिए क्या है मामला...
बबीता फोगाट
बबीता फौगाट ने छह साल से प्रमोशन न होने पर सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में सवाल उठाया गया है कि गीता फोगाट डीएसपी हैं, लेकिन बहन से ज्यादा मेडल जीतने के बावजूद एसआई पद से बबीता का प्रमोशन नहीं हो रहा है। अब हाईकोर्ट में याचिका दायर करके बबीता ने प्रमोशन की मांग की है। इस मामले में सरकार को 9 मई तक जवाब दाखिल करना है।
बबीता फोगाट
- फोटो : फाइल फोटो
चरखी दादरी जिले के गांव बलाली की बबीता फोगाट ने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। इस उपलब्धि के आधार पर सरकार ने बबीता को 2013 में हरियाणा पुलिस में एसआई बनाया था। इस समय बबीता मधुबन में तैनात हैं, लेकिन छह साल की नौकरी होने के बावजूद उन्होंने प्रमोशन नहीं मिला है। जबकि एसआई बनने के बाद भी वह देश के लिए लगातार मेडल जीत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बबीता फोगाट
बबीता ने बताया कि उन्होंने प्रमोशन के लिए दो आधार बनाए हैं। इनमें एक उनकी अभी तक की सभी उपलब्धियां और दूसरा, बहन गीता फोगाट से ज्यादा उनके मेडल। जब उनके पास गीता से ज्यादा मेडल हैं, तो वह एसआई के पद पर क्यों रहे, सरकार उसे प्रमोशन क्यों नहीं दे रही है। गौरतलब है कि गीता फोगाट के हाईकोर्ट जाने पर ही सरकार ने उन्हें प्रमोट करके डीएसपी बनाया था, और अब बबीता भी प्रमोशन के लिए हाईकोर्ट पहुंच गई है।
विज्ञापन
बबीता फोगाट
बबीता फोगाट की अब तक की उपलब्धियां
बबीता ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला सिल्वर मेडल जीता था। उसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स2014 में गोल्ड मेडल और 2018 में सिल्वर मेडल जीता। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2009 व 2011 में गोल्ड मेडल जीते, तो वर्ल्ड चैंपियनशिप 2012 में सिल्वर मेडल जीता। एशियन चैंपियनशिप 2013 में भी ब्रांज मेडल जीता और 2016 में रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया।
बबीता ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला सिल्वर मेडल जीता था। उसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स2014 में गोल्ड मेडल और 2018 में सिल्वर मेडल जीता। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2009 व 2011 में गोल्ड मेडल जीते, तो वर्ल्ड चैंपियनशिप 2012 में सिल्वर मेडल जीता। एशियन चैंपियनशिप 2013 में भी ब्रांज मेडल जीता और 2016 में रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया।