फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International womens day, Success Story of Dairy operator Sunita Bishnoi

महिला दिवसः पढ़ें डेयरी चला रही कॉमर्स टॉपर की प्रेरणादायक कहानी, पांच भैंसों से शुरू किया था सफर

Fri, 08 Mar 2019 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
International womens day, Success Story of Dairy operator Sunita Bishnoi
सुनीता बिश्नोई - फोटो : amar ujala

आदमपुर की बेटी सुनीता बिश्नोई ने डेयरी फार्मेसी में अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सुनीता एफजीएम कॉलेज आदमपुर से बीकॉम व एमडीयू रोहतक से एमकॉम पास हैं। बीकॉम में सुनीता ने 68 प्रतिशत व एमकॉम में 63 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं सुनीता ने 12वीं कक्षा में कॉमर्स संकाय में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। कॉमर्स की टॉपर छात्रा होते हुए सुनीता ने डेयरी फार्म खोलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 

विज्ञापन


सुनीता ने बताया कि उसके भाई सुनील ने पांच साल पहले किसी के साथ पार्टनरशिप में डेयरी की थी। जब डेयरी में फायदा होता नजर आया तो पार्टनर ने भविष्य में इकट्ठा कार्य करने से मना कर दिया। इससे मेरे भाई को बहुत निराशा हुई। सुनीता ने बताया कि उसने अपने भाई के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए अपनी स्वयं की डेयरी करने की योजना बनाई। 

विज्ञापन

इसके लिए सुनीता व भाई सुनील ने एलएलआरयू हिसार से पशुपालन व मिल्क प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग ली। दोनों भाई-बहनों ने मात्र पांच भैंसों से डेयरी शुरू की। आज इनकी डेयरी में 55 पशु हैं। इनमें दूध देने वाली 24 भैंस और 16 से ज्यादा गाय हैं। सुनीता बिश्नोई और भाई सुनील को लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय की ओर से विशिष्ट उपलब्धि पुरस्कार मिल चुका है। 

सुनीता बिश्नोई ने बताया कि हम सदलपुर गांव के रहने वाले हैं। डेयरी करने के लिए पांच साल पहले आदमपुर में किराये के मकान में रहने लगे थे। अब इनका खुद का मकान है। सुनीता बिश्नोई के पिता हुनमान बिश्नोई दो साल पहले तक किराये की गाड़ी पर ड्राइविंग करते थे। बेटी व बेटे की सफलता के बाद आज हनुमान बिश्नोई के पास खुद की पिकअप गाड़ी है। सुनीता बिश्नोई स्वयं पशुओं को दूध निकालती है और खेत में ट्रैक्टर चलाकर कार्य भी करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed