फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Geeta Jayanti Festival start from today, foreign tourists arrived

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज, पहुंचे देश-विदेश के पर्यटक

Thu, 01 Dec 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 01 Dec 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
International Geeta Jayanti Festival start from today,  foreign tourists arrived
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में विश्व की संस्कृति के बहुरंग नजर आएंगे। महोत्सव में अलग-अलग 30 देशों की संस्कृति के रंग बिखरने से कुरुक्षेत्र की फिजा में भी विभिन्न प्रदेशों और देशों की महक फैलेगी। 

विज्ञापन

इसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार अपनी-अपनी शिल्पकला के साथ पहुंच चुके है। यह जानकारी उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी ब्लॉकों में 1 से 3 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। प्रदेश के सभी जिलों में 8 से 10 दिसंबर तक जिलास्तरीय महोत्सव का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर के तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 1 से 11 दिसंबर तक किया जाएगा। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र, एचटीसी और डीआरडीए की तरफ से एक से 11 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के पूर्वी तट पर क्राफ्ट मेला और पश्चिमी तट पर सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मेले सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक चलेंगे। 6 दिसंबर को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सुबह 11 बजे ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।  

अंबाला मंडल के आयुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

International Geeta Jayanti Festival start from today,  foreign tourists arrived
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति गीता यज्ञ, गीता पूजन में भाग लेने के साथ-साथ श्रीकृष्ण अर्जुन रथ के पास श्रीकृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र को खुले से शौच मुक्त जिला की घोषणा भी करेंगे। 

उपायुक्त ने कहा कि 6 दिसंबर को ही राष्ट्रपति 12 बजकर 15 मिनट पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ऑन गीता का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से 6 से 10 दिसंबर तक राज्य स्तरीय विकासात्मक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 

इस प्रदर्शनी के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं की प्रदर्शनी भी शुरू होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल होंगे। 

अंबाला मंडल के आयुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा
अंबाला मंडल के आयुक्त चंद्र प्रकाश ने बुधवार को देर सायं अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और केडीबी कार्यालय में अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने महोत्सव के सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर एडीसी धर्मवीर सिंह, एसीयूटी राहुल हुड्डा, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, सीईओ केडीबी डॉ. गौरव अंतिल, डीआरओ चांदी राम, डीडीपीओ कपिल शर्मा, डीआईपीआरओ सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

12 राज्यों के कलाकार आज से करेंगे पर्यटकों का मनोरंजन

International Geeta Jayanti Festival start from today,  foreign tourists arrived
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव
एनजेडसीसी के अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, मणीपुर, आसाम, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब सहित कई अन्य राज्यों के करीब 300 से ज्यादा कलाकार 1 दिसंबर से ब्रह्म सरोवर के विभिन्न घाटों पर अपने-अपने प्रदेश की लोक कला संस्कृति से पर्यटकों का मनोरंजन करने का काम करेंगे। इसके साथ ही पहली बार मुंबई से रंगोली के 10 कलाकारों का एक ग्रुप पहुंचेगा। 

कविता जैन आज करेंगी क्राफ्ट मेले और मीडिया सेंटर का उदघाटन
गीता जयंती महोत्सव के शिल्प मेले का उद्घाटन 1 दिसंबर को सायं 3 बजे नगर निकाय एवं जन संपर्क विभाग की मंत्री कविता जैन करेंगी। इसके बाद मीडिया सेंटर का भी शुभारंभ करेंगी। 

इसके साथ ही सरस मेले का आयोजन 1 से 11 दिसंबर तक ब्रहमसरोवर पश्चिमी तट पर किया जाएगा। इसका शुभारंभ 1 दिसंबर को सायं 4 बजे मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह करेंगे। 

श्रीकृष्ण संग्रहालय के समक्ष बनेगा पत्रकारों के लिए पार्किंग स्थल
श्रीकृष्ण संग्रहालय के सामने पत्रकारों के लिए ही पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए सभी पत्रकारों को प्रशासन की तरफ से  पार्किंग पास भी जारी किए जाएंगे। इस स्थल से मीडिया सेंटर तक पहुंचने के लिए 5 ई-रिक्शा भी निशुल्क चलाए जाएंगे।

गीता स्थली ज्योतिसर में भी पहली बार 10 दिसम्बर को सायं 6 बजे से लेकर 6 बजकर 15 मिनट तक गीता का वैश्विक पाठ होगा और इस तीर्थ स्थल पर दीपदान भी किया जाएगा।

सुखदेव ढाबा मुरथल में भी लोग देख सकेंगे गीता जयंती 

International Geeta Jayanti Festival start from today,  foreign tourists arrived
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

सुखदेव ढाबा मुरथल में भी लोग देख सकेंगे गीता जयंती 
प्रशासन की तरफ से मुरथल में सुखदेव ढाबा चंड़ीगढ और अंबाला में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन स्क्रीनों पर महोत्सव के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी देखा जा सकेगा। इसके अलावा जन संपर्क विभाग की तरफ से कुरुक्षेत्र और प्रदेश के सभी जिलों में प्रचार-प्रसार की सामाग्री के भव्य फ्लैक्स भी लगाए जाएंगे।

ब्रह्म सरोवर पर बनेंगे दो सेल्फी प्वाइंट
ब्रह्मसरोवर पर महोत्सव के दौरान दो सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। इन सेल्फी प्वाइंट को भी पवित्र ग्रंथ गीता के साथ जोड़ा जाएगा। युवा पीढी के लिए यह आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

18 हजार विद्यार्थी ग्रुप में 7 दिसंबर को करेंगे 18 गीता श्लोकों का उच्चारण
उपायुक्त ने कहा कि 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे थीम पार्क में शिक्षा विभाग व विद्या भारती की तरफ से 18 हजार विद्यार्थी 18 गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे और तीन बार सूर्य नमस्कार करेंगे। 

कार्यक्रम के मुख्यातिथि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और आरएसएस के सह सर संघचालक दतात्रे होंगे। देश-विदेश से सैकड़ों शिल्पकार अपनी-अपनी शिल्पकला के साथ ब्रहमसरोवर के पावन तट पर पहुंच चुके है। 

सभी शिल्पकारों ने अपनी-अपनी स्टाल पर सामान सजाना शुरू कर दिया है। एनजेडसीसी के अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने शिल्पकारों को स्टाल आवंटित किए। स्टाल लेने वालों का दिनभर तांता लगा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed