फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international flights will start soon from chandigarh, minister's assurances

एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स, मंत्री ने दिया आश्वासन

Thu, 02 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
international flights will start soon from chandigarh, minister's assurances
केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री महेश्‍ा कुमार - फोटो :

केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री महेश कुमार ने आश्वासन दिया है कि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। यह आश्वासन मंत्री ने भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को दिया है।

विज्ञापन


भाजपा एक प्रतिनिधि मंडल चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री से मिला और उनको ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि चंडीगढ़  एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय  दर्जा तो प्रदान किया गया लेकिन अभी तक यहां से कोई भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरूनहीं की गई है ।
विज्ञापन


इससे चंडीगढ़वासियों के साथ साथ अन्य पड़ोसी राज्यों के यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जल्द से जल्द अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करवाया जाए । महेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय  इस मांग को लेकर काफी गंभीर है। वह स्वयं भी चाहते हैं कि यहां से अतिशीघ्र फ्लाइट की शुरुआत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस समस्या को हल कर लिया जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट की शुरुआत जल्दी होगी।
 मालूम हो कि नए एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के बावजूद  इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने से काफी किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed