PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले लोगों को मिलेगा बड़ा तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट जून के दूसरे हफ्ते शुरू हो सकती है। 21 जून को विश्व योग दिवस पर प्रधानमंत्री चंडीगढ़ आ रहे हैं। इससे पहले ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विमानन कंपनी स्पाइस जेट दुबई के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कर सकती है। वहीं इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल एयपोर्ट के अधिकारियों के बीच बैठक हुई है। बैठक के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के काम को पूरा करने में तेजी लाई गई है। रनवे अपग्रेडेशन का काम पूरा करने के लिए भी 8 मई तक का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन
विदित रहे कि 1400 करोड़ रुपये से तैयार किए गए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन पिछले साल 11 सितंबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वहीं एयरपोर्ट से हवाई सफर 19 अक्तूबर 2015 को शुरू किया गया था।
रनवे के अधूरे काम ने रोकी इंटरनेशनल फ्लाइट की राह
एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए रनवे का काम पूरा नहीं किया गया था। इस कारण इंटरनेशनल फ्लाइट की उड़ान लेट हो गई। अब अधिकारी रनवे का काम अपनी निगरानी में पूरा करवाने में जुटे हुए हैं। एक हजार फुट रनवे का काम जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कन्वेयर बेल्ट का भी काम पूरा किया जा रहा है।
अधिकारी ले रहे काम का जायजा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के बीच भी बैठक हो चुकी है। वे भी काम का जायजा ले रहे हैं। एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट दुबई के लिए शुरू होने की संभावना है। इसके लिए स्पाइस जेट ने आवेदन किया है।
सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। रनवे का काम पूरा होने के बाद जून के दूसरे सप्ताह से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारी जल्द ही पूरी की जाएगी।