{"_id":"5731db9e4f1c1bf939919d1e","slug":"international-flight-starts-soon-at-chandigarh-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय फ्लाइट जल्द, दो कंपनियां तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय फ्लाइट जल्द, दो कंपनियां तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 10 May 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
एअर इंडिया 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ानों की औपचारिक्ता लगभग पूरी हो चुकी हैं। एयर इंडिया और इंडिगो ने यहां से अंतराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए सहमति दे दी है। जल्द ही उड़ानों का टाइम टेबल भी सामने आने की उम्मीद है। हाईकोर्ट ने केंद्रीय नागरिक उडय्यन मंत्रालय एवं एयरपोर्ट अथॉरटी ऑफ इंडिया समेत अन्य संबंधित विभागों को छिटपुट अड़चनें जल्द दूर करने का निर्देश दिया है।
हालांकि जस्टिस एसएस सारों व जस्टिस गुरमीत राम की डिवीजन बेंच ने सख्ती बरतते हुए पूछा कि पीएम से एयरपोर्ट का उदघाटन तो करवा लिया, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें अभी कागजों तक ही सिमटी हैं, लेकिन साथ ही नरमी बरतते हुए शेष औपचारिक्ताएं पूरी करने का निर्देश दिया है।
सुनवाई 24 मई को होगी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान एयर इंडिया व इंडिगो कंपनी ने कहा कि यदि उन्हें यहां एयरपोर्ट पर कस्टम्स क्लीयरेंस, ड्यूटी फ्री शराब, केटरिंग और अन्य सुविधाएं मिलती हैं तो डेढ़ महीने में उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। हाईकोर्ट ने कस्टम विभाग के अधिकारियों को तलब किया तो कस्टम विभाग ने हाईकोर्ट में ड्यूटी फ्री शराब की अनुमति प्रस्तुत कर दी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से एसिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल चेतन मित्तल ने बेंच को बताया कि केंद्रीय नागरिक उडय्यन मंत्रालय की डायरेक्टर की सभी एयरलाइंस से हुई बैठक में गो एयर, स्पाइस जेट, जेट एयरवेज, एयर विस्तारा और एयर एशिया भी शामिल हुए थे। इस दौरान स्पाइस जेट और जेट एयरवेज ने कहा कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की फ़िलहाल उनकी कोई योजना नहीं है। उधर गो एयर, एयर विस्तारा और एयर एशिया ने कहा कि तय प्रावधानों के तहत घरेलू उड़ानों का पांच साल का अनुभव चाहिए और उन्हें अनुभव नहीं है, लिहाजा वह अभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू नहीं कर सकते। बेंच ने विस्तारा और एयर एशिया कंपनी को इस शर्त में छूट देने पर विचार करने का निर्देश केंद्र को दिया है।
याचिकाकर्ता संस्था मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के वकील सीनियर एडवोकेट पुनीत बाली ने बताया कि कुछ कंपनियों ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट की पार्किंग और रनवे को सब स्टैंडर्ड बताया है। उन्होंने बेंच से आग्रह किया कि जल्द से जल्द सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता साफ हो सके। केंद्र सरकार ने सुविधाएं मुहैया कराने और कंपनियों को पेश आ रही दिक्कतें जल्द दूर करने का आश्वासन बेंच को दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई पर बेंच ने उड़ानों में हो रही देरी पर फटकार लगाते हुए कहा था कि यदि यहां से अंतराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं की जा सकतीं तो क्यों न जमींदारों को उनकी वह जमीन वापस कर दी जाए, जो एयरपोर्ट बनाने के लिए अधिग्रहीत की गई थी।