{"_id":"5b33c1564f1c1bb0318b8faa","slug":"international-employment-fair-will-take-held-on-july-30-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः इस तारीख को पंजाब में लगेगा देश का पहला अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः इस तारीख को पंजाब में लगेगा देश का पहला अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार की ओर से देश का पहला अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला 30 जुलाई को लगाया जाएगा। इसका उद्धाटन और रोजगार प्राप्त करने वाले नौजवानों को नियुक्ति पत्रों का वितरण मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे। बुधवार को अपने सरकारी निवास पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण व रोजगार सृजन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मेले के दौरान पांच हजार नौजवानों को विभिन्न देशों में नौकरियां दिलाई जाएंगी।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि मेले को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की तीन सदस्यीय तालमेल कमेटी का गठन किया गया है, जो नौकरियों के इच्छुक नौजवानों का डाटा एकत्र करने और नौकरियां देने वाली कंपनियों और विभिन्न विभागों के साथ तालमेल करेंगे। बैठक में फैसला लिया गया कि तकनीकी शिक्षा, पॉलिटेक्नीक और इंजीनियरिंग कॉलेजों के सिलेबस को अंतरराष्ट्रीय स्तर की जरूरतों के मुताबिक तैयार करके बदलाव किए जाएं।
इसके लिए जल्द ही तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि कई अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटियों से संयुक्त पाठ्यक्त्रस्म चलाने की पेशकश आईं हैं, जिसके अंतर्गत राज्य में अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटियों द्वारा सैटेलाइट सेंटर खोलकर पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे।