फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International airport, travel by taxi, from the airport, taxies in chandigarh

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब 400 रुपये में कर सकेंगे टैक्सी से यात्रा

Tue, 08 Nov 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Nov 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
International airport, travel by taxi, from the airport, taxies in chandigarh
- फोटो : File Photo
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्री पेड टैक्सियों में ट्राइसिटी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब उनको प्री पेड टैक्सी से ट्राइसिटी में कहीं भी जाने के लिए 400 रुपये किराया देना होगा। इसके लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा किया है। वहां की तर्ज पर चंडीगढ़ में नई व्यवस्था दिसंबर में शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हर दिन पांच हजार यात्री सफर करते हैं। इसमें से करीब दो हजार यात्री टैक्सी लेते हैं। लेकिन प्राइवेट टैक्सी चालक मनमानी करते हुए ट्राईसिटी के लिए  किराया 750 रुपये वसूलते हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एक टीम का गठन किया। टीम में पंजाब पुलिस के  सिपाही,  एसएचओ, एयरपोर्ट अथॉरिटी केसदस्य शामिल थे जिन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर एसी टैक्सी प्री पेड बूथ का दौरा किया।  दिल्ली में टैक्सी प्री पेड बूथ पर दिल्ली में सभी जगह जाने के लिए रेट निर्धारित किए गए हैं। इससे यात्रियों के साथ टैक्सी चालक  मनमानी नहीं कर पाते हैं। यह बूथ दिल्ली पुलिस चलाती है। इससे कंप्यूटीकृत पर्ची कटती है जिससे कि लोगों के साथ किराए का झोल नहीं होता है।
विज्ञापन


 इसी की तर्ज पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एसी टैक्सी प्री पेड बूथ बनाया जाएगा। यहां से टैक्सी बिना पर्ची कटाए नहीं जाएगी। यह बूथ दिसंबर में शुरू हो सकता है। एसएचओ एचएस बल ने बताया कि प्रीपेड बूथ मोहाली पुलिस चलाएगी। अभी ट्राईसिटी में कहीं भी जाने का किराया 400 रुपये निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 एयरपोर्ट की यह सुविधा जल्द ही दुरुस्त होगी। दिसंबर से प्री पेड टैक्सी का किराया 400 रुपये होगा।
 सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed