फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International airport of Chandigarh to be named on Shaheed Bhagat Singh

Chandigarh: शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम, पंजाब-हरियाणा सरकार में बनी सहमति

Sat, 20 Aug 2022 07:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Aug 2022 07:43 PM IST
सार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शनिवार को मीटिंग हुई। दोनों के बीच बैठक सफल रही। सहमति बन जाने के बाद यह प्रस्ताव जल्दी ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
International airport of Chandigarh to be named on Shaheed Bhagat Singh
शहीद भगत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखे जाने पर पंजाब और हरियाणा सहमत हो गए हैं। शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ इस मुद्दे पर बैठक की। इसमें दोनों राज्यों के बीच नाम को लेकर सहमति बन गई।

विज्ञापन


हालांकि बैठक के दौरान दुष्यंत चौटाला ने हवाई अड्डे के नाम में ‘पंचकूला’ जोड़ने की सिफारिश भी की लेकिन आखिरकार शहीद भगत सिंह के नाम पर ही सहमति बन गई। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस हवाई अड्डे के नाम को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ था, क्योंकि इसके निर्माण में केंद्र सरकार के अलावा पंजाब और हरियाणा की भी हिस्सेदारी है। केंद्र सरकार इस हवाई अड्डे का नाम चंडीगढ़ एयरपोर्ट ही प्रचारित करती रही है, जबकि पंजाब सरकार इसे मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट बताती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2007 में भगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह पर पंजाब सरकार की ओर से चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नामकरण शहीद-ए-आजम भगत सिंह करने की घोषणा की गई थी। वहीं, हरियाणा सरकार इस हवाई अड्डे का नाम मंगलसेन पर रखना चाहती थी।

इस नाम पर पंजाब और हरियाणा के बीच कभी सहमति नहीं बन सकी। दोनों राज्यों के बीच यह मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तक भी पहुंचा, जहां दोनों राज्यों को मिल-बैठकर मसला सुलझाने की हिदायत दी गई। 

दरअसल चंडीगढ़ एयरपोर्ट नाम भी पंजाब और हरियाणा को रास नहीं आ रहा था। खास बात यह भी है कि दोनों राज्य सरकारों ने अपनी विधानसभाओं में इस हवाई अड्डे के नाम को लेकर कई प्रस्ताव भी पारित किए लेकिन नामकरण नहीं हो सका।


अब दोनों राज्यों के बीच शनिवार को शहीद भगत सिंह के नाम पर सहमति बन जाने के बाद यह प्रस्ताव जल्दी ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। यह भी उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार देश के 13 हवाई अड्डों का नामकरण करने का एलान कर चुकी है, जिनमें कुछ राज्यों ने अपने क्षेत्र के हवाई अड्डों के लिए नाम भी प्रस्तावित कर केंद्र सरकार को भेजे हैं। अब पंजाब और हरियाणा की तरफ से भी चंडीगढ़ के हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह पर रखने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed