फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international airport name will be on bhagat singh name

इस महान देशभक्त के नाम पर होगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Sun, 30 Aug 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 30 Aug 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
international airport name will be on bhagat singh name

500 करोड़ की लागत से 102 एकड़ में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महान देशभक्त शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर के नाम पर रखा जाएगा।

विज्ञापन


इसका उद्घाटन 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह एयरपोर्ट मोहाली में बन रहा है और जल्द ही इसका नाम शहीद-ए-आजम के नाम पर कर दिया जाएगा।

यह जानकारी सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने दी। वह एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे।

उनके साथ एसएसपी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसडीएम लखमीर सिंह, कई पार्षद व अकाली नेता मौजूद थे। उन्होंने पूरे एयरपोर्ट का जायजा लिया। साथ ही समागम को बढ़िया तरीके से करवाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

इंटरनेशनल उड़ानें भरी जाएंगी एयरपोर्ट से

international airport name will be on bhagat singh name

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहल कदमी कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अपने कार्यकाल शुरू होने के पहले महीने में क्लीरेंस दी थी। जबकि, इससे पहले केंद्र की यूपीए कांग्रेस सरकार ने इसे जानबूझकर लटकाए रखा था। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के शुरू होने से पंजाब को आर्थिक फायदा होगा। यह इलाके के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

वहीं, इलाके में व्यापारिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट पंजाब या चंडीगढ़ को ही नहीं, बल्कि हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान को भी लाभ पहुंचेगा। अब लोगों को विदेश व देश में आने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। जबकि इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल उड़ानें शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त एयरपोर्ट उत्तरी भारत का सबसे बढ़िया व आधुनिक सुविधाओं से लैस एयरपोर्ट बना है।

मोहाली में आएगी औद्योगिक क्रांति
सांसद ने कहा कि सरकार पहले मोहाली को आईटी, शिक्षा, खेल व इंडस्ट्री के हब के रूप में विकसित कर रही थी। लेकिन अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के कारण मोहाली में नई औद्योगिक क्रांति आएगी। पंजाब में औद्योगिक क्षेत्र को और बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed