फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Interim rail Budget and chandigarh

जानिए, रेल बजट में चंडीगढ़ को क्या मिला?

Thu, 13 Feb 2014 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Feb 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
Interim rail Budget and chandigarh

सिटी ब्यूटीफुल को अंतरिम रेल बजट में दो नई ट्रेनें मिल गई हैं। बुधवार को लोकसभा में पेश हुए अंतरिम रेल बजट में चंडीगढ़ से जयपुर के बीच रोजाना इंटरसिटी एक्सप्रेस और चंडीगढ़ से रामनगर के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद पवन कुमार बंसल ने इस साल इन दोनों ट्रेनों को रेल बजट में शामिल करवा कर पिछले साल की अपनी अधूरी रह गई इच्छा को पूरा कर लिया है।

विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल से नई दिल्ली अब ट्रेन से दो घंटे में

Interim rail Budget and chandigarh

सिटी ब्यूटीफुल से नई दिल्ली अब ट्रेन से दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। रेल बजट में सेमी हाई स्पीड परियोजना में दिल्ली-चंडीगढ़ रेल लाइन को शामिल करने की घोषणा की है। इस परियोजना कंपलीट होने के बाद चंडीगढ़-नई दिल्ली रेल ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस 160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। लेकिन यह बुलेट ट्रेन की 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धीमी होंगी।

अभी नई दिल्ली तक शताब्दी 3 घंटा 20 मिनट का समय लेती है और यह 120 से 150 किलोमीटर की रफ्तार से चलती है। हालांकि इससे पहले रेलवे ने नई दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर हाई स्पीड रेल कॉरीडोर परियोजना भी तैयार की थी। यह योजना काफी महंगी है और इसमें लंबा समय भी लगेगा। यही वजह है कि रेलवे ने कम लागत वाली परियोजना तैयार की है। इसके लिए अलग ट्रैक बनाने की जरूत नहीं पड़ेगी और मौजूदा रेलवे ट्रैक को ही अपग्रेड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राईसिटी से उत्तराखंड के लिए एक और ट्रेन

Interim rail Budget and chandigarh

ट्राईसिटी के लोगों को उत्तराखंड के लिए एक और ट्रेन मिल गई है। अंतरिम रेल बजट में चंडीगढ़ से राम नगर के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से सहारनपुर, मुरादाबाद, काशीपुर के रास्ते राम नगर जाएगी। पिछले साल रेल बजट में अमृतसर-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा हुई थी। यह ट्रेन चंडीगढ़ के रास्ते जाती है। ऐसे में अब उत्तराखंड में नैनीताल, अलमोड़ा, रानीखेत जैसे हिल स्टेशनों पर घूमने जाने को इच्छुक ट्राईसिटी के लोगों को एक और ट्रेन मिल गई है। नैनीताल रामनगर से लगभग 65 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन

पंजाब को चार प्रीमियम ट्रेन और दो एक्सप्रेस ट्रेन

Interim rail Budget and chandigarh

अंतरिम रेल बजट में पंजाब को छह ट्रेनों का तोहफा मिला है। ये सभी साप्ताहिक ट्रेन हैं। इनमें चार प्रीमियम ट्रेन और दो एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। हालांकि, सीधे पंजाब के लिए सिर्फ दो ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है। लेकिन, बाकी चार ट्रेन भी पंजाब से होकर कटरा जाएंगी। इनका फायदा पंजाब के लोगों को भी मिलेगा। इनके चलने से अंबाला-लुधियाना-जालंधर-अमृतसर और अंबाला-लुधियाना-जालंधर-जम्मू रूटों पर ट्रेन कनेक्टिविटी बढ़ेगी। मौजूदा ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भी कम होगी।

ये हैं पंजाब को मिली छह ट्रेनें

Interim rail Budget and chandigarh

प्रीमियम ट्रेन

  • बांद्रा-अमृतसर एक्सप्रेस- साप्ताहिक
  • बांद्रा-कटरा एक्सप्रेस- साप्ताहिक
  • कटरा-हावड़ा एक्सप्रेस- साप्ताहिक
  • यशवंतपुर-कटरा एक्सप्रेस- साप्ताहिक
एक्सप्रेस ट्रेन
  • अहमदाबाद-कटरा एक्सप्रेस - साप्ताहिक
  • अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस - साप्ताहिक

हरियाणा को तीन नई ट्रेनों की सौगात

Interim rail Budget and chandigarh

अंतरिम रेल बजट में हरियाणा को तीन नई ट्रेनों के साथ एक नई रेल लाइन के सर्वे की मंजूरी मिली है। जयपुर और चंडीगढ़ के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन वाया झज्जर, रोहतक होकर हर दिन चलेगी। रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेल लाइन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ एक डेमू ट्रेन भी रेल बजट में मंजूर की गई है। इसके अलावा एक नई मेमू पैसेंजर ट्रेन हर दिन रोहतक और दिल्ली के बीच दिन में दो बार चलेगी। रेल बजट में करनाल-असंध और यमुनानगर के बीच रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी भी मिली है। रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक के बीच अभी एक ही ट्रेन चलती है। नई डेमू ट्रेन की टाइमिंग भी लोगों की अपेक्षा के अनुरूप रखवाए जाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। सांसद दीपेंद्र हुडडा ने कहा कि वोट-ऑन-अकाउंट बजट में मंजूर हुई अहमदाबाद-कटरा एक्सप्रेस भी रेवाड़ी-हिसार से होते हुए कटरा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed