{"_id":"6924affa2e163a9abc0f512a","slug":"inter-state-drug-network-busted-12-smugglers-arrested-cocaine-heroin-and-ice-recovered-chandigarh-news-c-16-pkl1079-879827-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इंटर स्टेट ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़... 12 तस्कर गिरफ्तार, कोकीन, हिरोइन और आइस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इंटर स्टेट ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़... 12 तस्कर गिरफ्तार, कोकीन, हिरोइन और आइस बरामद
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग मामलों में बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए इंटर स्टेट ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दो मामलों में 12 नार्को आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.2 किलो कोकीन, 476 ग्राम हेरोइन, आईस, 26 लाख रुपये की ड्रग मनी, सोना-चांदी के जेवर, नोट गिनने की मशीन, 5 वाहन और 6 क्यूआर कोड स्कैनर बरामद हुए हैं। आरोपियों से बरामद ड्रग्स की मार्केट वैल्यू करीब 8.15 करोड़ रुपये है। इन तस्करों में 10 आरोपी चंडीगढ़, दिल्ली और एक होशियारपुर का रहने वाला है। एसपी क्राइम जसबीर सिंह और डीएसपी क्राइम धीरज कुमार के नेतृत्व में एसएचओ क्राइम इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन ने आरोपियों को पकड़ा है। इसमें दिल्ली के कुछ अफ्रीकन ड्रग्स तस्कर भी शामिल हैं।
पहला मामला
छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, सभी न्यायिक हिरासत में भेजे
पुलिस ने 7 नवंबर को सेक्टर-40 से सेक्टर-56 निवासी अश्वनी उर्फ आशू को 47.80 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा। पूछताछ के बाद टीम ने डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ कालू उर्फ डॉन और मलोया स्मॉल फ्लैट्स निवासी सलमान उर्फ मुन्ना (19) को सेक्टर-56 और मलोया से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सोनू उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर 11 नवंबर को 100.60 ग्राम हेरोइन और 2.01 ग्राम आईस बरामद हुई। इसके बाद सेक्टर-38डी के सुनील उर्फ दर्जी और सेक्टर-25 निवासी अनूप को गिरफ्तार किया गया। अनूप की निशानदेही पर दिल्ली निवासी इंटर-स्टेट सप्लायर बंटी को ढकोली से पकड़ा गया। उसके घर से 523 ग्राम कोकीन, 20.64 लाख रुपये नकद, सोने के जेवर और अन्य सामग्री जब्त की गई। इसके बाद आरोपी से 490 ग्राम कोकीन बरामद हुई। जांच में सामने आया कि स्थानीय ड्रग्स तस्कर आशू, दर्जी और मुन्ना सेक्टरों में छोटी-मोटी बिक्री करते थे। आरोपी सोनू उर्फ कालू इन्हें हेरोइन उपलब्ध कराता था। बंटी दिल्ली में उत्तम नगर के सन्नी से कोकीन लाता था। बंटी अफ्रीकी नागरिकों से भी सिंथेटिक ड्रग्स लाकर ट्राई सिटी में सप्लाई करता था जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इन छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दूसरा मामला
ट्राईसिटी और आसपास में सक्रिय था गिरोह, सभी आरोपी रिमांड पर
क्राइम ब्रांच ने दूसरे मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 184 ग्राम कोकीन, 279 ग्राम हेरोइन, 5 लाख रुपये की ड्रग मनी, दो वाहन, सोना-चांदी के जेवर और नोट गिनने की मशीन बरामद की। यह गिरोह पिछले एक साल से ट्राईसिटी और आसपास के इलाकों में सक्रिय था। 19 नवंबर को सेक्टर-25 निवासी राहुल (23) और डड्डूमाजरा निवासी अरुण कुमार (32) को गिरफ्तार किया गया। राहुल से 109.56 ग्राम कोकीन, तीन लाख नकदी, पांच क्यूआर स्कैनर और सोने-चांदी के गहने बरामद हुए। अरुण से 36.80 ग्राम कोकीन, एक्सयूवी 700, सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के बाद डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर 15 हजार की नकदी बरामद हुई। सेक्टर-25 निवासी टिंकू से दो लाख नकदी और आकाश से 10.37 ग्राम हेरोइन, 29.48 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद होशियारपुर निवासी विशाल (23) को गिरफ्तार कर 269 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। राहुल छोटे पैमाने पर कोकीन खरीदकर एक-एक ग्राम के पैकेट तैयार करता। ये सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
डड्डूमाजरा कॉलोनी का अरुण मुख्य ड्रग्स तस्कर
अरुण कुमार दिल्ली के ड्रग्स तस्करों से कोकीन खरीदता था। वह पिछले दो साल से ड्रग नेटवर्क चला रहा था। उसके कई रिश्तेदार भी उसकी सप्लाई चेन का हिस्सा थे। अरुण का साला इंदरजीत उर्फ रोहित भी पिछले एक साल से ड्रग सप्लाई में सक्रिय था।