फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Insurance benefits will be available on visiting Sai Baba.

Chandigarh News: साई बाबा के दर्शन के लिए जाने पर मिलेगा बीमा का लाभ

Sun, 07 Dec 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Insurance benefits will be available on visiting Sai Baba.
चंडीगढ़। साई बाबा के दर्शन के लिए घर से निकलते ही बीमा कवर का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। यह बीमा कवर पांच लाख रुपये का होगा। यह बीमा कवर मुफ्त है। बीमा कंपनी को ट्रस्ट प्रीमियम का भुगतान करता है। लेकिन इसका फायदा शिरडी साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट आधिकारिक वेबसाइट (sai.org.in) से ऑनलाइन बुकिंग करने वाले भक्तों को ही मिलेगा।
विज्ञापन

श्री साईबाबा संस्थान शिरडी के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर ने शनिवार को सेक्टर-29 स्थित साई धाम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु अपने घर से शिरडी के लिए यात्रा करते हैं उन्हीं के लिए यह फायदा लागू है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन भक्तों को चरणपादुका दर्शन करवाने के लिए आए हैं जो अब शिरडी जाने में असमर्थ हैं। यह यात्रा दिल्ली से 1 दिसंबर को शुरू हुई थी। साई बाबा की चरणपादुका 14 दिसंबर तक यहां रहेंगी। उसके बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर जाएंगी, फिर शिरडी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाबा की चरणपादुकाएं गाड़ी में विशेष सुरक्षा में रहती हैं। पुरातत्व विभाग से मिलकर इनका रख-रखाव किया जाता है। ये चरणपादुकाएं चमड़े की बनी हैं। समाधि से पहले बाबा यही चरणपादुकाएं पहनते थे। बाबा की समाधि 1918 में हुई थी।
प्रेसवार्ता में शिरडी साई समाज के अध्यक्ष रमेश कालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गोयल, महासचिव मुनीष साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed