फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions to retail liquor traders in Chandigarh to strictly follow the new excise policy

Chandigarh News: चंडीगढ़ में खुदरा शराब कारोबारियों को नई आबकारी नीति का सख्ती से पालन के निर्देश

Sat, 30 Mar 2024 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Instructions to retail liquor traders in Chandigarh to strictly follow the new excise policy
चंडीगढ़। आबकारी एवं कराधान आयुक्त ने शहर के खुदरा शराब कारोबारियों को आदर्श आचार संहिता के दौरान चंडीगढ़ की नई आबकारी नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी उल्लंघन या ढिलाई के लिए नीति के तहत सख्त कार्रवाई और आईपीसी के तहत दंडात्मक कार्रवाई के लिए भी चेताया गया है। विभाग की ओर से 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए आबकारी नीति वर्ष और वर्तमान में लागू चुनाव आदर्श आचार संहिता से पहले विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकेें की जा रही हैं।
विज्ञापन

इस शृंखला में शनिवार को आयुक्त आबकारी एवं कराधान विनय प्रताप सिंह ने खुदरा शराब की दुकानों के लाइसेंसधारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में कलेक्टर (आबकारी) सह अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त, एईटीसी, ईटीओ और यूटी चंडीगढ़ के खुदरा शराब की दुकानों के लाइसेंसधारियों ने भाग लिया। लाइसेंसधारियों को लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर आबकारी नीति 2024-25 के अनुपालन और ईसीआई द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के प्रवर्तन के बारे में अवगत कराया गया। विभाग ने 1 अप्रैल 2024 से आबकारी नीति के पूर्ण कार्यान्वयन के बारे में हितधारकों को जागरूक भी किया। विभाग ने कारोबार को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। हालांकि हितधारकों को आबकारी नीति 2024-25, आबकारी अधिनियम, 1914 और उसके तहत बनाए गए नियमों और एमसीसी दिशा9निर्देशों का सख्ती से पालन करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

लाइसेंसधारियों को अवगत कराया गया कि किसी भी उल्लंघन या ढिलाई के लिए नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और साथ ही आईपीसी के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। इस मौके पर अंतरराज्यीय तस्करी के खतरे को रोकने पर जोर दिया गया। इससे पहले 28 मार्च को यूटी चंडीगढ़ के शराब के बोतलबंद और थोक विक्रेताओं के साथ इसी तरह की बैठक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed