फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions to implement Central Pay Scale and Central Service Rule of Nurses from the Center

केंद्र की ओर से नर्सेज का सेंट्रल पे स्केल व सेंट्रल सर्विस रूल लागू करने के निर्देश

Thu, 17 Feb 2022 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:22 AM IST
विज्ञापन
Instructions to implement Central Pay Scale and Central Service Rule of Nurses from the Center
चंडीगढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखकर नर्सों का सेंट्रल पे स्केल और सेंट्रल सर्विस रूल लागू करने के निर्देश दिए हैं। जीएमसीएच-32 नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने 26 और 28 जनवरी को पत्र लिखकर मंत्रालय से गुहार लगाई थी। उसी के जवाब में यह आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से प्रशासन को इस मुद्दे पर विचार कर आगामी कार्यवाही करने को कहा है। एसोसिएशन की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया था कि यूटी चंडीगढ़ की नर्सेज 1992 की नोटिफिकेशन के कारण पंजाब सिविल सर्विसेज रूल्स एवं पंजाब पे स्केल की वजह से सर्विस मामलों में वर्षों से अनेक समस्याओं से जूझ रही हैं। नर्सेज ने कोरोना काल में कोरोना योद्धा के रूप में काम किया। अपनी जान की परवाह न करके लोगों की सेवा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके योगदान की सराहना की थी। वहीं यूटी चंडीगढ़ की नर्सेज दूसरे सेंट्रल गवर्नमेंट या यूटी इंस्टीट्यूट की तुलना में हर महीने लगभग 30 हजार रुपये वेतन के नुकसान पर काम कर रहीं हैं। नई ज्वाइनिंग पर नर्सेज को 3 साल तक 29 हजार 200 रुपये पर रखना भी नाइंसाफी है, जबकि देश के अन्य यूटी हॉस्पिटल एवं सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल में नर्सों को 80 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक के वेतन पर काम कर रहीं हैं। इस संबंध में नर्सेज यूनियन जीएमसीएच-32 के अध्यक्ष डबकेश कुमार एवं जीएमएसएच-16 नर्सेज यूनियन की प्रधान परमिंदर जीत कौर ठिंड ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर इस मुद्दे को प्रशासन के समक्ष भी उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed