{"_id":"6672f0c147c7f6776f073b51","slug":"instructions-for-videography-of-samadhan-camps-chandigarh-news-c-16-pkl1010-448795-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: समाधान शिविरों की वीडियोग्राफी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: समाधान शिविरों की वीडियोग्राफी करने के निर्देश
विज्ञापन
मुख्य सचिव की ओर से सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी
चंडीगढ़। जिला मुख्यालयों पर लगने वाले समाधान शिविरों की अब वीडियोग्राफी होगी और सभी रिकॉर्डिंग को संभाल कर रखना होगा। यह निर्देश मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने सभी जिला उपायुक्त के साथ हुई बैठक में दी। उन्होंने कहा कि वह जिला मुख्यालयों व उप-मंडलों में आयोजित ‘समाधान शिविरों’ में जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समितियों के आम सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही सभी जिले बेहतर निगरानी के लिए उपस्थित होने वाले ऐसे सदस्यों की सूची उनके कार्यालय के साथ साझा करें।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर हर जिले व उपमंडल मुख्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिकायत समाधान में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव ने सभी जिलों को अपने लंबित शिकायत के डेटा को विभाग और प्रकार के अनुसार वर्गीकृत करके, उनके समाधान के लिए जिम्मेदार संबंधित विभागों को भेजने को कहा। इसके साथ ही समाधान प्रकोष्ठ की ओर से सफलता की कहानियों को भी साझा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. डी. सुरेश, हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट काॅर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे, सतर्कता विभाग की विशेष सचिव डॉ. प्रियंका सोनी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सचिव व निगरानी एवं समन्वय की संयुक्त सचिव मीनाक्षी राज समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।