फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   inld will celebrate black diwali for protest against haryana govt

इनेलो का ऐलानः काली दीवाली मनाएंगे, न दिए जलाएंगे न पटाखे

Wed, 12 Oct 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
inld will celebrate black diwali for protest against haryana govt
अभय चौटाला
हरियाणा सरकार के खिलाफ इनेलो की ओर से एलान किया गया है कि इस बार पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दीवाली नहीं मनाएंगे। इसके तहत पार्टी सरकार की किसान और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष जाहिर करेगी। दिवाली पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के घरों में न दीये जलेंगे न ही पटाखे दगेंगे। इस घोषणा के साथ इनेलो ने धान खरीद मामले में खामी को लेकर सरकार पर प्रहार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने निर्णय लिया है कि पार्टी के नेता मांगों को लेकर वीरवार को राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इतना ही नहीं 15 नवंबर के बाद पार्टी हरियाणा बंद का एलान करेगी। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने 30 वर्षों से गुड़गांव में चल रही सब्जी मंडी को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। इसे सरकार का तुगलकी फरमान भी बताया।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार से बेहद निराश और मायूस है, जिसे देखते हुए इनेलो ने काली दिवाली मनाने का निर्णय लिया है। वीरवार को राज्यपाल से मुलाकात में धान की खरीद में घोटाले की जांच, नमी की मात्रा तय करने में नियमों की अनदेखी और धान व बाजरे के एमएसपी, फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों के खातों से जबर्दस्ती काटी गई रकम लौटाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की 35 मंडियों में जाकर धान की खरीद का जायजा लिया। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामले में मौजूदा सरकार ने कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है।

नौ महीने से पंच सरपंचों को नहीं मिला मानदेय

inld will celebrate black diwali for protest against haryana govt
इनेलो प्रमुख अभय चौटाला - फोटो : file
इनेलो नेता ने कहा कि पिछले नौ महीनों से पंचों, सरपंचों को उनका मानदेय नहीं मिला। बड़ी पंचायतों के सरपंचों पर दबाव डाला जाता है कि एक प्रस्ताव पारित कर वे बीडीओ को लिखकर दें कि उनकी पंचायत की आमदन का पैसा कार्यकारी अभियंता के जरिए खर्च किया जाए। इस मौके पर पंचकूला जिले के बरवाला खंड के गांव कामी के सरपंच विजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि एडीसी उन पर दबाव बना रहे हैं।

राहत नहीं मिली तो स्वर्ण जयंती समारोहों से बनाएंगे दूरी
इनेलो नेता ने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह के लिए सरकार ने 1700 करोड़ रुपये का बजट तय किया, लेकिन इसके लिए सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है। अगर सरकार जनता को राहत देने में नाकाम रही तो पार्टी स्वर्ण जयंती समारोहों से दूरी बनाएंगे। पार्टी के लोग ऐसे कार्यक्रमों में शिरकत नहीं करेंगे।

कांग्रेस का अंत नजदीक
कांग्रेस के दो गुटों में मारपीट की घटना पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए निंदनीय हैं। इससे साफ हो गया है कि अब कांग्रेस का अंत बेहद नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed