फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD's new executive in place to Atrey

नई कार्यकारिणी में नही मिली आत्रेय को जगह

Thu, 09 Jan 2014 09:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला Updated Thu, 09 Jan 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
INLD's new executive in place to Atrey
इनेलो के जिला शहरी प्रधान मनोज अग्रवाल ने बुधवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की, लेकिन इसमें पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में जुटे शहरी उपप्रधान एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के महासचिव प्रवीण आत्रेय को जगह नहीं दी गई। इससे उनके समर्थकों में निराशा है।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों के दौरान प्रवीण आत्रेय की पार्टी के प्रति निष्ठा एवं गतिविधियां तेज होते देख कुछ पार्टी कार्यकर्ता उन्हें इनेलो के पंचकूला से टिकट के मजबूत दावेदार मानने लगे, लेकिन मनोज अग्रवाल पहले ही पंचकूला से चुनाव लड़ने का दावा कर चुके हैं।
विज्ञापन


आत्रेय के समर्थकों ने उन्हें कार्यकारिणी में शामिल नहीं करने को कुछ लोगों की चाल बताते हुए कहा कि छात्र जीवन से ही इनेलो से जुड़े नेता कार्यकारिणी में शामिल नहीं करने से लोगों में रोष बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं इनेलो कार्यकर्ता था, हूं और आजीवन रहूंगा। कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलने के बाद भी मेरा इनेलो की नीतियों का प्रचार-प्रसार अभियान जारी रहेगा।
प्रवीण आत्रेय

पिछले वर्ष बनाई गई कार्यकारिणी की कार्य अवधि 31 दिसंबर 2013 को समाप्त हो गई थी। इसलिए नई कार्यकारिणी का गठन जरूरी था। पार्टी के आला नेताओं के निर्देश पर ही नई कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है। इसमें कुछ नए चेहरों को भी जगह दी गई है।

मनोज अग्रवाल, जिला शहरी प्रधान, इनेलो

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह

जिला शहरी प्रधान मनोज अग्रवाल ने बताया कि नई कार्यकारिणी में सात लोग नगर निगम का चुनाव लड़ चुके हैं और कई पूर्व पार्षद हैं।

- अमर सिंह सैनी (पूर्व पार्षद)    वरिष्ठ उप प्रधान
- नरेन्द्र भल्ला    प्रधान महासचिव
- मुकेश सिंगला    खजांची
- उमेद सिंह ढुल    जिला संगठन सचिव
- पूर्व पार्षद बलविन्द्र सिंह गोयल, हुक्म सिंह, परमवीर कांसल, गोपाल सिंह फौजी, राज सिंह देबास, बलबंत ढुल, संजीव धीमान पिंजौर, मोहनलाल, कमांडर रमेश कुमार, कौशल्या देवी            जिला शहरी उपप्रधान

- 13 अन्य     जिला शहरी महासचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed