फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD released Ajay chautala's expulsion letter

अजय के निष्कासन पर ओपी चौटाला की मुहर, दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला ने पत्र को बताया फर्जी

Fri, 16 Nov 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
INLD released Ajay chautala's expulsion letter
अजय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में दोफाड़ हो चुकी इनेलो में चल रही विरासत की जंग में अब एक नया मोड़ आ गया है। पार्टी में हरियाणा इकाई के प्रधान महासचिव अजय चौटाला को पार्टी से निकाले जाने के बाद उनके निष्कासन पत्र की सत्यता को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ था, उस पर गुरुवार को विराम लग गया है। तिहाड़ जेल से इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने एक पत्र जारी कर यह साफ कर दिया है कि अजय चौटाला का निष्कासन पत्र फर्जी नहीं है। 

विज्ञापन


ओम प्रकाश चौटाला के इस पत्र को बाकायदा सेंट्रल जेल, तिहाड़ के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने सत्यापित भी किया है। ओमप्रकाश चौटाला के इस हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि 12 नवंबर 2018 को जो पत्र इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अजय चौटाला को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित और प्रधान महासचिव पद से मुक्त करने के संदर्भ में जारी किया गया था, उसे सत्यापित किया जाए।
विज्ञापन


इस पत्र में प्रधान महासचिव अजय चौटाला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उनके खिलाफ उक्त कार्रवाई की बात कही गई है।  उधर, इस लेटर के सार्वजनिक होने के बाद अजय चौटाला, उनकी पत्नी नैना चौटाला  दोनों बेटों दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला ने फर्जी करार दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन अब ओपी चौटाला के इस पत्र ने इस विवाद को विराम दे दिया है।

 उधर, अजय चौटाला ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इनेलो के लेटर पैड पर निष्कासन संबंधी पत्र तो 12 नवंबर को जारी किया गया था, लेकिन उस पत्र को 15 नवंबर को सत्यापित करवाया गया है। जिससे साबित हो गया है कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed