फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD paralyze CM, CPS mannequin

इनेलो ने फूंका सीएम, सीपीएस का पुतला

Wed, 29 Jan 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो-पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो-पंचकूला Updated Wed, 29 Jan 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
INLD paralyze CM, CPS mannequin
इनेलो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सीडी कांड में कार्रवाई न होने के चलते मंगलवार को हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सीपीएस राम किशन फौजी का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पूर्व डीजीपी हरियाणा एमएस मलिक पहले तो सरकार पर जमकर बरसे। इसी बीच जिला सचिवालय में तैनात भारी भरकम फोर्स को देखकर मलिक ने कहा कि यह मेरी ही फोर्स है।
विज्ञापन


मुझसे डरने की जरूरत नहीं है। हम कुछ नहीं कहेंगे, बल्कि इनेलो की सरकार आने पर सभी का भला करेंगे। प्रदर्शन माजरी चौक से शुरू हुआ और जिला सचिवालय परिसर में पुतले फुंकने के बाद एसडीएम गुरमीत सिंह को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने हाल ही में कांग्रेस सरकार के विधायकों व उनके परिवारिक सदस्यों की कुछ सीडियां जारी की थी। जिसमें रिश्वत के तौर पर लेन-देर के पूरे प्रमाण हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई न होने के चलते यह प्रदर्शन किया गया। पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, कालका से विधायक प्रदीप चौधरी व पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर ने इस दौरान कहा कि 2005 से ही सरकार भूमि अधिग्रहण की धाराओं के दुरुपयोग में लगी हुई है। राज्य के किसानों को अपनी भूमि बेचने के लिए मजबूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक लगभग 22 हजार एकड़ भूमि के सीएलयू मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने किए हैं। इनेलो नेताओं ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के मामले में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा फौजी का बचाव कर रहे हैं। इनेलो मांग करती है कि वर्तमान सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। इस प्रदर्शन में इनेलो जिला शहरी प्रधान मनोज अग्रवाल, ग्रामीण प्रधान दीनानाथ शर्मा, उप प्रधान प्रवीन अत्रेय, इनेलो महिला विंग जिला प्रधान सीमा चौधरी सहित कई नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed