फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD organization disbanded, pondered over defeat

Chandigarh News: इनेलो का संगठन भंग, हार पर किया मंथन

Sun, 17 Nov 2024 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
INLD organization disbanded, pondered over defeat
चंडीगढ़। इनेलो की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा में हुई हार पर मंथन किया गया। इसके साथ ही इनेलो ने अपना संगठन भंग कर दिया है। बैठक में कानून व्यवस्था, पराली जलाने, बढ़ रहे डेंगू और विधानसभा के लिए बदले में दी गई जमीन का विरोध करने जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

बैठक के बाद अभय सिंह चौटाला ने बताया कि प्रदेश की जनता जान चुकी है जो भूपेंद्र हुड्डा हमें भाजपा की बी टीम कहते थे, वही भाजपा को सत्ता में लेकर आए हैं। हुड्डा को डर था कि यदि इनेलो सत्ता में आ गई तो उसके लिए मुश्किल समय शुरू हो जाएगा। हुड्डा भाजपा को हराने की बजाय इनेलो को हराने में लगे रहे। चंडीगढ़ के मुद्दे पर उन्होंने कहा- चंडीगढ़ हरियाणा का है। शाह आयोग की रिपोर्ट में साफ साफ लिखा था कि या तो चंडीगढ़ या फिर 107 हिंदी भाषी गांव हरियाणा को दिए जाएं। हम किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ पंजाब को नहीं जाने देंगे। डीएपी खाद की कमी के मुद्दे पर सीएम नायब सिंह सैनी को माफी मांगनी चाहिए। वह झूठ बोल रहे हैं कि खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा- अगले विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस खत्म हो
विज्ञापन

जाएगी। उन्होंने कहा- भाजपा सरकार अब 2 लाख रोजगार देने और 2100 रुपये प्रति माह महिलाओं को देने और अग्निवीरों को रोजगार की गारंटी पर नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा- बैठक में सभी की यह राय है कि पार्टी के संगठन में नए लोगों को अहम भूमिका देनी चाहिए। साथ ही सभी पदों पर चार साल के बाद बदलाव किया जाना चाहिए। सभी निर्णय लेने के लिए चौ. ओपी चौटाला को अधिकृत करने के लिए प्रस्ताव रखा ताकि बदलाव किया जा सके। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए वे फिर से किसानों के बीच में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed