फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD declared three more candidates in Haryana

Haryana: इनेलो की एक और सूची जारी, तीन उम्मीदवार घोषित, करनाल से कांग्रेस के इस उम्मीदवार के समर्थन का एलान

Mon, 22 Apr 2024 03:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 03:28 PM IST
सार

इनेलो की तरफ से लोकसभा प्रत्याशियों की जारी की गई तीसरी लिस्ट में सोनीपत लोकसभा के लिए भी उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। सिसाना के अनूप दहिया को इनेलो की तरफ से सोनीपत से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
INLD declared three more candidates in Haryana
अभय चौटाला। - फोटो : @AbhaySChautala

विस्तार

इनेलो ने तीन और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सिरसा से संदीप लोट, फरीदाबाद से सुनील तेवतिया और सोनीपत से अनूप सिंह उम्मीदवार होंगे। पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि कांग्रेस करनाल से वीरेंद्र मराठा को टिकट देती है तो इनेलो मराठा का समर्थन करेगी।
विज्ञापन


हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने लोकसभा चुनाव को लेकर इससे पहले भी तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, अंबाला से गुरप्रीत सिंह और हिसार से सुनैना चौटाला को मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त एसपी अनूप दहिया को इनेलो का टिकट
सोनीपत से लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए सिसाना के अनूप दहिया पहलवान रहे हैं और वर्ष 2023 ही क्राइम ब्रांच, पंचकूला से बतौर एसपी सेवानिवृत्त हुए हैं। अनूप दहिया राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने के साथ ही द्रोणाचार्य अवॉर्ड भी प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही स्टेट स्पोर्ट्स अवॉर्ड भी ले चुके हैं। भारतीय कुश्ती टीम के कोच भी रह चुके हैं। वहीं प्रो-कुश्ती लीग के कोच का जिम्मा भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष बतौर एसपी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अब वह राजनीति के भी अखाड़े में कूद गए हैं। इनेलो की तरफ से उन्हें सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से उतारा गया है। 7 अप्रैल को इनेलो नेता अभय चौटाला अनूप दहिया के सिसाना स्थित घर पर पहुंचे थे। तभी से इनेलो की तरफ से उन्हें सोनीपत से उम्मीदवार बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

हरियाणा में भाजपा सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, वहीं जजपा ने भी पांच सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की 9 सीटों पर सभी को प्रत्याशियों का इंतजार है, वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने खाते की सीट कुरुक्षेत्र से काफी पहले प्रत्याशी उतार दिया था। 

INLD declared three more candidates in Haryana
jjp - फोटो : अमर उजाला

जजपा के पांच प्रत्याशियों की पहली सूची हो चुकी जारी
जननायक जनता पार्टी ने हिसार से विधायक नैना सिंह चौटाला को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं गुरुग्राम से राहुल यादव फाजिलपुरिया को उतारा है। सिरसा से पूर्व विधायक रमेश खटक को टिकट दिया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को मैदान में उतारा है। जजपा ने फरीदाबाद से नलिन हुड्डा को टिकट दिया है। 

ये हैं भाजपा के दस उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में दसों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को करनाल से मैदान में उतारा है। करनाल लोकसभा सीट पर 2019 में भाजपा को देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत मिली थी और यहां से संजय भाटिया लोकसभा पहुंचे थे। अंबाला से बंतो कटारिया, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, सिरसा से अशोक तंवर, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से, रणजीत चौटाला को हिसार, अरविंद शर्मा को रोहतक से और मोहनलाल को सोनीपत लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है।

हिसार में चौटाला बनाम चौटाला बनाम चौटाला
भाजपा उम्मीदवार रणजीत को टक्कर देने मैदान में जजपा से बहू नैना उतरीं हैं। वहीं इनेलो की ओर से सुनैना चौटाला को टिकट मिल गई है। इसके अलावा कांग्रेस का प्रत्याशी अभी मैदान में नहीं आया है। 

INLD declared three more candidates in Haryana
रणजीत सिंह। नैना चौटाला। सुनैना चौटाला। - फोटो : @Ch_RanjitSingh@nainachautala@SunainaChautala
लोकसभा चुनाव में हिसार की सीट पर रोचक मुकाबला होगा। चुनावी मैदान में सगे चाचा ससुर और बहू एक-दूसरे को टक्कर देंगे। भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के सामने जजपा ने बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला को उतार दिया है। यह पहला मौका होगा जब लोकसभा चुनाव में चौटाला परिवार के सदस्य आमने-सामने लड़ेंगे। वहीं इनेलो की ओर से सुनैना चौटाला भी मैदान में आ गई हैं। हिसार के रण में चौटाला बनाम चौटाला बनाम चौटाला होगा।

हिसार लोकसभा सीट पर पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल का परिवार टकराएगा। भाजपा ने चौधरी देवीलाल के बेटे 78 वर्षीय रणजीत सिंह चौटाला को मैदान में उतारा है। जजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला की पत्नी नैना चौटाला को मैदान में उतार दिया है।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां और जजपा की बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला अपने चाचा ससुर को टक्कर देंगी। बता दें कि नैना चौटाला का मायका आदमपुर के गांव दड़ौली में है। वहीं, सुनैना चौटाला का मायका हिसार जिले के उकलाना के दौलतपुर गांव में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed