फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD-BSP coalition declares names of Mayor candidates

हरियाणाः इनेलो-बसपा गठबंधन ने घोषित किए मेयर प्रत्याशियों के नाम, भाजपा पर लगाया ये आरोप

Wed, 05 Dec 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Dec 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
INLD-BSP coalition declares names of Mayor candidates
इनेलो-बसपा

हरियाणा में नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर इनेलो-बसपा गठबंधन ने भी अपने मेयर पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनेलो-बसपा गठबंधन मिलकर पूरे उत्साह के साथ चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार को  इनेलो-बसपा गठबंधन ने पांच नगर निगमों के लिए हो रहे मेयर चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा व बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने बताया कि यमुनानगर से संदीप गोयल, पानीपत से प्रियंका कश्यप, रोहतक से संचित नांदल, हिसार से अमित सैनी और करनाल से आशा विनोद वधवा मेयर के लिए प्रत्याशी होंगे। 

विज्ञापन


अशोक अरोड़ा ने कहा कि यमुनानगर के प्रत्याशी बसपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे और पानीपत, रोहतक और हिसार के प्रत्याशी इनेलो के पाटी चुनाव चिह्न पर। उन्होंने कहा कि करनाल से मेयर के लिए इनेलो-बसपा गठबंधन ने साझा उम्मीदवार घोषित किया है जो किसी भी दल के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ेगा।
विज्ञापन


भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा को एक पत्र लिखकर इनेलो ने भाजपा पर चुनाव संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के अनुसार 22 नवंबर को हिसार, रोहतक, यमुनानगर, पानीपत और करनाल नगर निगमों के मेयरों और सदस्यों के साथ जाखल मंडी और पूंडरी म्यूनिसिपल कमेटी के चुनावों की घोषणा हुई तो राज्य में आचार संहिता लागू हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आचार संहिता के अनुसार राज्य सरकार न तो अपने विशेष अधिकारों को प्रयोग कर किसी योजना के लिए ग्रांट दे सकती है और न ही उन घोषणाओं को चुनावी प्रक्रिया तक लागू कर सकती है। किंतु इस संहिता की उल्लंघन करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा खाकी कार्ड धारकों को प्रति एलपीजी गैस कनेक्शन पर 1600 रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की है। वहीं इनेलो ने कहा कि भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन इसलिए कर रही है, क्योंकि उसे अपनी हार नजर आ रही है। अपने खिसकते जनाधार को बचाने के लिए आनन-फानन में घोषणा कर रही है। यह आचार संहिता तोड़कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed