{"_id":"581c43c54f1c1b5e3843840f","slug":"inld-boycott-haryana-golden-jubli-celebration-special-assembly-session","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सियासत से अछूता नहीं रहा स्वर्ण जयंती सम्मेलन, इनेलो का बायकॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत से अछूता नहीं रहा स्वर्ण जयंती सम्मेलन, इनेलो का बायकॉट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Nov 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
इनेलो ने हरियाणा गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन का बहिष्कार किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार की ओर से पंचूकला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित विधानसभा स्वर्ण जयंती सम्मेलन सियासी दंगल से अछूता नहीं रह सका।
हालांकि इस मंच पर सभी दलों के नेता यह कहते रहे कि हम यहां सियासत के लिए एकजुट नहीं हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने भाजपा पर पक्षपात पूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए सम्मेलन का बहिष्कार किया तो उनके साथ सभी इनेलो विधायक भी उठकर चले गए।
अभय ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन, किसानों को फसलों के पूरे भाव न मिलने और फसल बीमा योजना सहित स्वर्ण जयंती के नाम पर प्रदेश के लोगों की गाढ़े खून-पसीने की कमाई के 1700 करोड़ रुपये पर झूठी वाहवाही लूटी जा रही है।

एसवाईएल के मुद्दे पर खुलकर बोले चौटाला
इनेलो ने हरियाणा गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन का बहिष्कार किया
अभय चौटाला ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने स्वर्ण जयंती समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में कहा कि हम एसवाईएल का पानी किसी को नहीं देंगे।
ऐसे में न तो कोई केंद्रीय नेता वहां पर बोला और न ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कोई आलोचनात्मक बयान इस पर आया। सम्मेलन के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि पंजाब कहता है कि हम एक बूंद पानी नहीं देंगे। ऐसे में हमारी सरकार क्या कर रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष में एक ऐसा काला अध्याय जुड़ा है, जिस दौरान पूरे हरियाणा में दंगे हुए। सरकार को इन दंगों की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से करानी चाहिए। बाद में गीता भुक्कल के साथ सम्मेलन में आए अन्य कांग्रेसी विधायकों ने भी सम्मेलन का बहिष्कार किया।