फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD booth committee members appointed in 90 constituency

90 हलकों में इनेलो बूथ कमेटी सदस्य नियुक्त

Sat, 04 Jan 2014 10:07 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 04 Jan 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
INLD booth committee members appointed in 90 constituency

इंडियन नेशनल लोकदल ने प्रदेश के सभी 90 हलकों के बूथों पर बूथ कमेटी सदस्य नियुक्त कर दिए है और इस अभियान के तहत प्रदेश के 27 हलकों के बूथ कमेटी सदस्यों को पहचान पत्र वितरित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


पंचकूला समेत इन हलकों की संख्या 28 हो गई हैं। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में करीब 1800 बूथ इकाई सदस्य बने हैं। यह बात शुक्रवार को सेक्टर-12 के चौधरी कांप्लेक्स में आयोजित पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के बूथ कमेटी सदस्य प्रशिक्षण शिविर में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में कार्यकर्त्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार व प्रसार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बूथ कमेटी सदस्यों को भी अपने-अपने क्षेत्र से जाली वोट कटवाने और नए वोट बनवाने के लिए काम करना होगा।

अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए सीएम ने गोहाना रैली में घोषणाएं जरूर की, लेकिन यह भी एक बड़ा सवाल है कि क्या ये घोषणाएं पूरी हो पाएंगी? वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की होगी।


इस दौरान कालका विधायक प्रदीप चौधरी, पंचकूला ग्रामीण प्रधान दीनानाथ शर्मा, जिला शहरी प्रधान मनोज अग्रवाल, पंचकूला हलका प्रभारी एवं महिला विंग जिला प्रधान सीमा चौधरी, वरिष्ठ नेता दिलबाग सिंह नैन, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला प्रधान रामप्रताप भौंरिया, पंचकूला हलका प्रधान जितेन्द्र सैणी, शहरी उपप्रधान प्रवीण आत्रेय भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed