हरियाणा में इनेलो-बसपा का गठजोड़: 37 विधानसभा सीट बसपा और 53 इनेलो के हिस्से, अभय चौटाला होंगे सीएम चेहरा
हरियाणा में तीसरी बार इनेलो और बसपा के बीच राजनीतिक गठजोड़ हुआ है। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा तथा बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वीरवार को इसका एलान किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो और बसपा ने गठबंधन कर लिया है। चंडीगढ़ में गठजोड़ का एलान करते हुए बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 37 सीट पर बसपा चुनाव लड़ेगी और 53 सीट पर इनेलो चुनाव लड़ेगी। बसपा-इनेलो गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अभय चौटाला होंगे।
1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इनेलो व बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। इनेलो ने सात लोकसभा सीटों पर और बसपा ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बसपा ने एक अंबाला लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि इनेलो प्रत्याशी राज्य की चार लोकसभा सीटों कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा और भिवानी पर चुनाव जीते थे।
इसके बाद साल 2018 में बसपा और इनेलो के बीच राजनीतिक गठजोड़ हुआ, लेकिन यह गठबंधन विधानसभा चुनाव तक लोगों के बीच नहीं पहुंच पाया। अब तीसरी बार इनेलो ने अपना खोया हुआ राजनीतिक वजूद बचाने के लिए बसपा के गठबंधन की पहल की है। पिछले सप्ताह ही अभय सिंह चौटाला बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ नई दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं।
चौटाला ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर रोक लगाएंगे। हमारी पूर्व की सरकार में कानून व्यवस्था अच्छी थी जो अब खत्म हो चुकी है। हम सत्ता में आए तो अग्निवीर को खत्म करेंगे। किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे और प्रॉपर्टी आईडी पीपीपी खत्म करेंगे। एचकेआरएन को खत्म करेंगे और इसकी जगह स्थाई नौकरियां निकालेंगे। सभी पोर्टल खत्म करेंगे।
7500 करेंगे बुढ़ापा पेंशन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदमाशों का दबदबा है। मुख्यमंत्री इसे रोकने का बयान देते हैं लेकिन इन लोगों को सरकार संरक्षण दे रही है। चौधरी देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी। जो आज 3000 है, हम इसे 7500 करेंगे। हम हर घर से एक पढ़े लिखे युवा को सरकारी नौकरी देंगे। 21 हजार बेरोजगारी भत्ता देंगे। पीने का पानी मुफ्त देंगे। हर घर में हर महीने गैस का एक सिलेंडर मुफ्त देंगे।उन्होंने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला और बहन मायावती ने आज तक लोगों से जो जो वादे किए, उन्हें पूरा करके दिखाया। अब भी वादे पूरे किए जाएंगे। किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा। यह बाद में तय किया जाएगा।
तीसरी बार गठबंधन करने पर चौटाला ने कहा कि हमने पहले गठबंधन जब किया था तब 5 सीटें जीती थीं। हमने कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी को समर्थन दिया था।दूसरी बार गठबंधन किया तब हमारे ही कुछ स्वार्थी लोग हमने अलग हो गए थे। जिससे हमें नुकसान हुआ। हमने फिर लोगों की भावनाओं को देखते हुए गठबंधन किया और विधानसभा के बाद भी आगे आने वाले चुनाव मिलकर लड़ेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो आम आदमी पार्टी से भी बात कर सकते हैं लेकिन यह बाद की बात है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.