फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ink throw sukhbir badal face at add sign board

विज्ञापन बोर्ड में सुखबीर बादल पर कालिख पोती, तनाव

Sun, 11 Jan 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 11 Jan 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
ink throw sukhbir badal face at add sign board

ट्रक यूनियन में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नशे के खिलाफ लगे विज्ञापन बोर्ड पर शनिवार दोपहर को कुछ हथियारबंद नौजवानों ने कालिख पोत दी। इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और ट्रक यूनियन के दोनों गुट एक बार फिर आमने-सामने हो गए। वहीं थाना सिटी पुलिस ने बोर्ड की तस्वीरें खींचकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


देर शाम पुलिस ने धीरा सिंह, कुलबीर सिंह और कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी ट्रक यूनियन के दूसरे गुट के कमेटी सदस्यों के बेटे हैं। बोर्ड पर ट्रक यूनियन के एक गुट के नेता रणविंदर सिंह पप्पू का भी फोटो था, जिसे फाड़ दिया गया है। यह बोर्ड भी उन्हीं की तरफ से ही फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग पर ट्रक यूनियन के गेट के आगे लगाया गया है। उन्होंने चेताया है कि अगर प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न की तो वह रविवार को चौक पर धरना देकर चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

झगड़ों के कारण इलाके में तनाव का माहौल

ink throw sukhbir badal face at add sign board

बंत सिंह व अन्य ऑपरेटरों ने पुलिस को बताया कि दो गाड़ियों में आए नौजवानों ने पहले पप्पू रामूवाला की फोटो फाड़ी और आधा लीटर काले रंग वाले डिब्बे में शौच कर इस बोर्ड पर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने नौजवानों को पकड़ने की कोशिश की तो वे हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस मौके पर एक ऑपरेटर ने मोबाइल फोन पर इसकी वीडियो भी पुलिस को दिखाई।

पप्पू खुद मौके पर पहुंचे और आपरेटरों से सारी घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने इसे बहुत ही घटिया करतूत बताया। विदित रहे कि मोगा में लंबे समय से ट्रक यूनियन की अध्यक्षता को लेकर दो अकाली गुटों में विवाद चल रहा है। शुक्रवार को ट्रक यूनियन के दोनों गुटों में टकराव हो गया था। आए दिन हो रहे झगड़ों के कारण इलाके में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed