फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Information given about the cause of chronic back pain and how to avoid it in PGI

Chandigarh News: पीजीआई में क्रोनिक पीठ दर्द का कारण और इससे बचने की जानकारी दी

Fri, 11 Jul 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Information given about the cause of chronic back pain and how to avoid it in PGI
चंडीगढ़। इंडियन सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ पेन (आईएसएसपी) के स्थापना दिवस पर वीरवार को संगठन की चंडीगढ़ शाखा ने जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पीजीआई के एनेस्थीसिया और गहन चिकित्सा विभाग के सहयोग से क्रोनिक पीठ दर्द का कारण और इससे बचाव की जानकारी देने के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एनेस्थीसिया विभाग की प्रमुख प्रो. काजल जैन ने किया। प्रोफेसर वाईके बत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, आईएसएसपी चंडीगढ़ शाखा के पूर्व अध्यक्ष ने 1984 में इसकी स्थापना के बाद से अब तक के सफर के बारे में बताया। पीजीआई में सीसीआरवाईएन योग केंद्र के प्रभारी प्रो. अक्षय आनंद ने पुराने दर्द से निजात पाने में मदद के लिए योग और चिकित्सीय लाभों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर दर्द निवारक, शल्य चिकित्सक, फिजियोथैरेपिस्ट, पोषण विशेषज्ञ और तनाव प्रबंधन विशेषज्ञों सहित एक पैनल ने पुराने पीठ दर्द के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed