फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   information commissioner, recruitment news, haryana recruitment, haryana

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए अप्लाई करें, 21 तक

Sat, 26 Mar 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Mar 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
information commissioner, recruitment news, haryana recruitment, haryana
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा सरकार ने राज्य सूचना आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस (रिटायर्ड) नरेश गुलाटी की सेवानिवृत्ति के बाद आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत राज्य सूचना आयोग का गठन किया हुआ है। अधिनियम के अनुसार राज्य मुख्य सूचना आयुक्त का सार्वजनिक जीवन श्रेष्ठ होने के साथ-साथ उसे कानून, विज्ञान और तकनीक, समाज सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, मास-मीडिया या प्रशासनिक व शासकीय क्षेत्र में व्यापक जानकारी और अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन


राज्य मुख्य सूचना आयुक्त किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का विधायक या सांसद या किसी लाभप्रद पद पर नियुक्त अथवा किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित अथवा किसी अन्य व्यापार या पेशे से नहीं होना चाहिए। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति के बाद व्यक्ति को लाभप्रद पद और किसी भी पेशे या व्यापार को छोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed