फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inflation hit tomato again, market committee did not set up stall

Chandigarh News: टमाटर पर फिर महंगाई की मार, मंडी कमेटी का नहीं लगा स्टॉल

Thu, 03 Aug 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Inflation hit tomato again, market committee did not set up stall
चंडीगढ़। टमाटर पर एक बार फिर महंगाई की मार नजर आने लगी है। मंडी में इसकी कीमत तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को सेक्टर 26 की मंडी में टमाटर प्रति क्रेट 4 हजार से 4500 रुपये तक रहा। जिसके कारण मंडी कमेटी का टमाटर का स्टॉल नहीं लग सका। क्योंकि नो प्रॉफिट नो लॉस की तर्ज पर लगाए जा रहे स्टॉल के लिए सस्ते दर पर टमाटर उपलब्ध नहीं हो सके। कमेटी के सदस्याें का कहना है कि मंडी से 120 रुपये टमाटर खरीदकर 80 रुपये की दर से कैसे बेचा जा सकता है। इसलिए माल नहीं लिया गया। उम्मीद है कि दाम कम होने पर पुन: स्टॉल लगेगा। बता दें कि पिछले दिनों बरसात के दौरान हिमाचल और पंजाब में सड़क मार्ग बंद होने और फसल खराब होने के कारण टमाटर की कीमत 350 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। स्थिति सामान्य होने पर कीमत में कमी दर्ज की गई थी। टमाटर 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, लेकिन अब महंगाई फिर से किचन का बजट बिगाड़ने लगी है। सेक्टरों में टमाटर 200 रुपये किलो बिक रहा है। मंडी के सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि राजस्थान और दिल्ली के व्यापारी सेक्टर- 26 की मंडी से टमाटर की खेप खरीद कर ले जा रहे हैं। इससे माल कम पड़ रहा है। इस कारण भी मंडी में टमाटर की कमी के कारण दाम में तेजी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed