{"_id":"5f0380048ebc3e430c40b1cd","slug":"infected-at-family-and-workplace-21-came-in-the-grip-of-corona-6-discharge-chandigarh-news-pkl3804645177","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार और कार्यस्थल पर संक्रमित होकरᅠ21 आये कोरोना की चपेट में, 6 हुवे डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार और कार्यस्थल पर संक्रमित होकरᅠ21 आये कोरोना की चपेट में, 6 हुवे डिस्चार्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को कुल 39 नए मामले सामने आए। इनमें से चंडीगढ़ में 21, मोहाली में 15 और पंचकूला में 3 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। नए मरीजों में पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में तैनात महिला नर्सिंग स्टाफ भी शामिल है।
चंडीगढ़ में मिले सभी 21 मरीज या तो अपने परिवार या कार्यस्थल पर संक्रमित मरीज के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। बता दें कि इनमें से 11 मरीजों की रिपोर्ट रविवार देर पॉजिटिव आ गई थी, जिसे अमर उजाला ने प्रकाशित कर दिया था। 21 नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 487 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ 6 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
पॉजिटिव पाए गए नए मरीजों में दड़वा के एक ही परिवार के तीन सदस्य क्रमश: 15 व 11 साल की दो किशोरियां और 43 वर्षीय एक पुरुष है। यह तीनों अपने परिवार में ही संक्रमित सदस्य के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। वहीं पीजीआई की 30 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव हुई है, जो पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में ड्यूटी कर रही थी। वहीं सेक्टर 21 में पाए गए दो पॉजिटिव मरीजों में एक 5 साल का बच्चा व 61 साल की वृद्धा शामिल है। यह दोनों भी अपने परिवार के संक्रमित मरीज के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, जीएमसीएच-32 के दो स्टाफ में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उनमें से एक दड़वा निवासी 40 वर्षीय पुरुष व दूसरा सेक्टर-32 निवासी 48 साल का पुरुष है। वहीं, बहलाना की 34 साल की महिला, डड्डूमाजरा की 34 साल की महिला, सेक्टर-20 का 25 वर्षीय युवक व सेक्टर-40 की 44 वर्षीय महिला अपने कार्य क्षेत्र पर पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आकर कोरोना की चपेट में आए हैं। इनके अलावा सेक्टर-30 में एक ही परिवार के चार मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनमें 26 और 22 साल की दो युवतियों के अलावा 16 साल की किशोरी और 55 साल की महिला शामिल हैं। उधर, सेक्टर-38 में 67 साल की वृद्धा में कोरोना की पुष्टि हुई है। उसके परिवार के 9 सदस्य एसिमटोमैटिक पाए गए हैं। सेक्टर-15 में 39 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि सेक्टर-32 निवासी 42 साल के पुरुष में भी कोरोना की पुष्टि हुई है, वह अंबाला में नौकरी करता है अौर उसका गुरुग्राम का यात्रा इतिहास रहा है। इनके अलावा खड्डा लाहौर में मिला 64 साल का कोरोना पॉजिटिव पुरुष पंजाब में नौकरी करता है जबकि सेक्टर-31 में 9 साल के बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है। उसके परिवार में भी पूर्व में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं जिन 6 मरीजों को सूद धर्मशाला से डिस्चार्ज कर होम क्वारेंटीन किया गया है उनमें सेक्टर 22 , 41 व रामदरबार के एक एक मरीज और खुड्डा अलीशेर के तीन मरीज शामिल हैं।