{"_id":"07e2dd17e669627a9a6c10bcc1a3d169","slug":"inelo-bjp-coalition-not-possible-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नहीं होगा इनेलो-भाजपा का गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नहीं होगा इनेलो-भाजपा का गठबंधन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Mar 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा हरियाणा में इनेलो और भाजपा के बीच गठबंधन कराने के सारे प्रयास विफल हो गए।
बादल ने एनडीए के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से मिलकर आग्रह किया कि हरियाणा में भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो से नाता जोड़ ले लेकिन मोदी ने इससे साफ इंकार करते हुए कह दिया कि प्रदेश में हजकां से गठबंधन हो चुका है जो अटूट है। बादल ने इसके बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री बादल के बीच की बैठक हुई। बैठक में चर्चा के दौरान बादल ने उनसे आग्रह किया कि एनडीए का कुनबा बढ़ाने के लिए इनेलो के साथ गठबंधन कर लिया जाए।
बादल ने मोदी से यह भी कहा कि चूंकि वे चौधरी देवीलाल के साथी रहे हैं और उनका मान-सम्मान करते हैं इसलिए यह गठबंधन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो इससे एनडीए को फायदा होगा।
विज्ञापन
इस पर नरेंद्र मोदी ने बादल से कहा कि हरियाणा में भाजपा का हजकां के साथ गठबंधन है। यह गठबंधन पूरी तरह मजबूत है। मोदी ने कहा कि चुनाव में गठबंधन जीत हासिल करेगा।
मोदी के रवैये को देखते हुए मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि अगर इनेलो के साथ गठबंधन होता तो उन्हें खुशी होती। फिर भी, अगर नहीं हो सकता तब भी वे खुश हैं। उनका (मोदी) फैसला उन्हें मंजूर है।