{"_id":"6105b7c78ebc3eba083a39ff","slug":"industry-department-sought-applications-from-government-organizations-for-setting-up-bakery-plant-chandigarh-news-pkl4220257130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकरी प्लांट लगाने के लिए उद्योग विभाग ने सरकारी संस्थाओं से मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकरी प्लांट लगाने के लिए उद्योग विभाग ने सरकारी संस्थाओं से मांगे आवेदन
विज्ञापन
बेकरी के प्लांट के लिए उद्योग विभाग ने सरकारी संस्थाओं से मांगे आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण (पीएमएफएमई) योजना के तहत शहर में बेकरी के प्लांट लगाने के लिए उद्योग विभाग ने सरकारी स्वामित्व वाली संस्था, सरकार द्वारा वित्त पोषित स्वायत्त संस्थान जैसे तकनीकी कॉलेज, विश्वविद्यालय, अन्य पेशेवर संस्थानों, अनुसंधान एवं विकास संस्थान या कोई भी निजी संस्थान व एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं।
इसके लिए 31 अगस्त शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकता है। संस्थाएं आवेदन पत्र भरकर उसे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित प्लाट नंबर-39 के जिला उद्योग केंद्र में जमा कर सकती हैं। विस्तृत जानकारी के लिए www.mofpi.gov.in पर जा सकते हैं और चंडीगढ़ प्रशासन के वेबसाइट पर भी योजना से संबंधित जानकारी अपलोड की गई है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को बेकरी उत्पाद के लिए चुना है। पीएमएफएमई योजना के तहत सरकार नए उद्यमियों के माध्यम से उद्योग स्थापित करवाना चाहती है और पहले से स्थापित खाद्य उद्योग के संचालकों को भी सहायता प्रदान करना चाहती है। पहले से कार्य कर रहे उद्यमी खाद्य प्रसंस्करण का कार्य शुरू करना चाहते हैं तो वह भी इस योजना का लाभ ले सकते है। इस योजना से प्रतिस्पर्धा और बेकरी क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसमें व्यक्तिगत व नए सूक्ष्म उद्यम के लिए क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी द्वारा सहायता दी जाएगी।