फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Industrialists should use some part of income to promote research: Administrator

उद्योगपति आमदनी का कुछ हिस्सा शोध को बढ़ावा देने में लगाएं : प्रशासक

Wed, 09 Mar 2022 10:16 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
Industrialists should use some part of income to promote research: Administrator
चंडीगढ़। सेक्टर-31 स्थित सीआईआई में बुधवार को सीआईआई का वार्षिक सत्र आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2022-23 के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसके साथ ही कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित पहुंचे। उन्होंने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा शोध को बढ़ावा देने में लगाएं।
विज्ञापन

प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि क्षेत्र में शोध पर काफी काम करने की जरूरत है। उन्होंने उद्योगपतियों को शोध के क्षेत्र में पंजाब यूनिवर्सिटी, टेक्निकल व इंजीनियरिंग कॉलेज की मदद करने का आह्वान किया। सीआईआई की तरफ से भी कहा गया कि वह पूरी तरह से मदद करने को तैयार हैं। प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ तेजी से क्षेत्र में स्टार्टअप का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है। स्थानीय नवोदित उद्यमियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एक नई स्टार्टअप नीति पर काम कर रहा है, ताकि उन्हें शहर में अपना उद्यम स्थापित करने में मदद मिल सके। प्रशासक ने कहा कि तीन व्यापक श्रेणियों में आवश्यक कार्यों को शहर प्राथमिकता देना चाहता है। इसमें लघु, मध्यम और दीर्घकालिक है, जो चंडीगढ़ में युवा स्टार्टअप के प्रयासों और गुणों को सशक्त बनाएगा। प्रशासक ने लोगों को सादा जीवन जीने और भगवान में विश्वास रखने का भी मंत्र दिया।
विज्ञापन

सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष अभिमन्यु मुंजाल ने कहा कि चंडीगढ़ के साथ-साथ इसके आसपास के जिलों का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है और इसे विकसित करने की आवश्यकता है। चंडीगढ़ को ग्रेटर चंडीगढ़ क्षेत्र के रूप में देखा जाना चाहिए। पंजाब और हरियाणा की सरकारों के परामर्श से कोई भविष्य की योजना तैयार करते समय सभी सीमावर्ती जिलों को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव कैला बने सीआईआई चंडीगढ़ के अध्यक्ष
सीआईआई चंडीगढ़ ने कैला इंजीनियरिंग के निदेशक राजीव कैला को अध्यक्ष और एनईसी पैकेजिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विवेक गुप्ता को उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। कैला दूसरी पीढ़ी के उद्यमी हैं और 1988 में पारिवारिक व्यवसाय में शामिल हुए। कैला इंजीनियरिंग ने 1983 में अपना परिचालन शुरू किया और कंपनी के पास अब गैस उत्पादन उपकरण, वायु उत्पादन, शुद्धिकरण उपकरण और पाइपिंग में फैले विभिन्न कार्यक्षेत्र हैं। विवेक गुप्ता एनईसी पैकेजिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं, जो एफएमसीजी और फार्मास्युटिकल उद्योग के लिए विशेष पैकेजिंग बनाती है। कंपनी प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फार्मा एपीआई निर्माण और एफएमसीजी कंपनियों को आपूर्ति कर रही है। गुप्ता ने कंडाघाट में आवासीय फ्लैटों और यूएनए, हिमाचल प्रदेश में एक क्लेरिफाइड फ्रूट जूस कॉन्सेंट्रेट प्लांट को भी बढ़ावा दिया है। गुप्ता रोटरी क्लब ऑफ चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed