फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indo-pak hussaini wala border retreat ceramony live video

यहां रोज होता है भारत-पाक में युद्ध', देखिए VIDEO

Fri, 20 Feb 2015 10:30 AM IST
विजय जैन/अमर उजाला, चंडीगढ़
विजय जैन/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Feb 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
indo-pak hussaini wala border retreat ceramony live video

मैदान भले ही जंग का हो या खेल का, यदि भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हो तो देखना रोमांच से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक जगह ऐसी भी है, जहां भारत और पाकिस्तान में रोजाना युद्ध होता है।

विज्ञापन


युद्ध भले ही सैनिक लड़ते हैं, लेकिन यहां भारत और पाकिस्तान के लोग आमने-सामने ही दिखाई देते हैं और एक-दूसरे देशों के खिलाफ दोनों ओर से भरपूर हूटिंग होती है।
विज्ञापन


पाकिस्तानियों की ओर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाते हैं, जबकि भारत की ओर से इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगते हैं। ये जगह कोई और नहीं पंजाब के फिरोजपुर के 10 किलोमीटर दूर स्थित हुसैनीवाला बार्डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में केवल दो बार एक घंटे के लिए खुलने वाला ये बार्डर बाकी समय बंद रहता है। सुबह तिरंगा लगाते हुए और शाम को तिरंगा उतारते समय रिट्रीट फ्लैग सेरामनी होती है। आइए आपको बताते हैं इस रिट्रीट फ्लैग सेरामनी का आंखो देखा हाल...

समयः शाम 5:05 बजे

indo-pak hussaini wala border retreat ceramony live video

यहां दर्शक दीर्घा में बैठने के बाद अटारी बार्डर से भी ज्यादा नजदीक दिखते हैं पाकिस्तान और उनके बाशिंदे। सीमा में रहते हुए एक दूसरे देश की सबसे ज्यादा हूटिंग यहीं पर होती है। फ्लैग सेरामनी शुरू होते ही शुरू होता है भारत-पाक का 'युद्ध'। पांच जवान पाकिस्तान की ओर से आगे बढ़ते हैं और पांच जवान भारत की ओर से।

फिर दोनों ओर से जवान एक-एक करके अपनी ताकत का अहसास करवाते हैं। जितनी तेजी से जवान सेल्यूट लेते हुए अपना बूट फर्श पर मारता है, उतनी तेज आवाज होती है और वह जवान सामने सीना चौड़ा करके सामने वाले देश को अपने इरादे स्पष्ट कर देता है। उस देश के लोग भी जवान के साहस की प्रशंसा करते हुए सामने वाले देश की खूब हूटिंग करते हैं।

...जब बार्डर पर लगे विराट के नारे
जबसे वर्ल्डकप में भारत ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास कायम रखा है, बार्डर पर भारत की ओर से विराट कोहली के नारे सुनाई पड़ रहे हैं। हूटिंग में मुख्य टार्गेट भारत-पाक मैच के नतीजे को बनाया गया है। एक तरफ दोनों देश के जवान अपना दम दिखा रहे हैं, वहीं दर्शक दीर्घा में बैठे लोग सामने सामने को कोसने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते।

करीब आधे घंटे तक चलती है प्रक्रिया

indo-pak hussaini wala border retreat ceramony live video
फिर अंत में भारत देश का जवान तिरंगा उतारते समय पाकिस्तान सीमा में चला जाता है और पाकिस्तानी सीमा से एक जवान अपने देश में आ जाता है। इस तरह दोनों देश के राष्ट्रीय ध्वज आदर सहित उतार लिए जाते हैं तो सेरोमनी खत्म हो जाती है। सुबह ध्वजारोहण में भी यही प्रक्रिया दोहराई जाती है। करीब आधे घंटे तक चलने वाली ये सेरामनी देखने लायक होती है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed