फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IndiGo cancels 9 out of 24 flights, passenger confidence continues to decline

Chandigarh News: इंडिगो की 24 में से 9 उड़ानें रद्द, यात्रियों का भरोसा लगातार गिरा

Tue, 09 Dec 2025 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
IndiGo cancels 9 out of 24 flights, passenger confidence continues to decline
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ानों पर संकट थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को एयरलाइन की 24 उड़ानों में से 9 को रद्द करना पड़ा जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। लगातार कैंसिलेशन के चलते यात्रियों का भरोसा भी तेजी से टूट रहा है।
विज्ञापन

इंडिगो ने सोमवार को दिनभर में 24 उड़ानें ऑपरेट कीं। इनमें से 5 जाने वाली और 4 आने वाली उड़ानें रद्द रहीं। इनमें दिल्ली की एक, हैदराबाद की दो, बंगलूरू की एक और मुंबई जाने वाली एक उड़ान रद्द रही। वहीं, पुणे, बंगलूरू, मुंबई, दिल्ली से आने वाली एक-एक उड़ानें रद्द रहीं। हालांकि, दुबई और अबू धाबी की इंडिगो इंटरनेशनल उड़ानें समय पर चल रही हैं, जिससे उन गंतव्यों के यात्रियों में कुछ भरोसा बना हुआ है।
विज्ञापन

यात्रियों का ग्राफ नीचे आया, बुकिंग्स में गिरावट
इंडिगो की लगातार कैंसिलेशन ने एयरलाइन पर यात्रियों का भरोसा बुरी तरह हिला दिया है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की घरेलू उड़ानों में बुकिंग्स काफी कम हो गई हैं। कई यात्री अंतिम समय तक टिकट लेने से बच रहे हैं। अधिकतर यात्री अन्य एयरलाइंस की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटक इंडिगो से दूरी बना रहे
न्यू ईयर आने वाला है लेकिन पर्यटकों का कहना है कि वे इंडिगो के साथ यात्रा करने में जोखिम नहीं लेना चाहते। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलुरू जैसे व्यस्त सेक्टरों में लगातार रद्द उड़ानों ने यात्रियों का भरोसा तोड़ा है। दुबई और अबू धाबी में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए इंडिगो अभी भी विकल्प बना है क्योंकि ये उड़ानें नियमित चल रही हैं ट्रेवल एक्सपर्ट अंकुश चड्ढा के अनुसार इंडिगो की घरेलू उड़ानों में 50 फीसदी तक कैंसलेशन हो चुकी है। इंडिगो ने बताया है कि कुछ स्टेशनों पर उन्होंने एक उड़ान को स्टैंडबाय ऑपरेशन में रखा है ताकि किसी फ्लाइट के रद्द होने पर यात्रियों को उसी दिन प्राथमिकता पर गंतव्य तक भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed