फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Wrestling Association Action against Haryana Wrestlers

हरियाणा के 36 पहलवानों समेत 101 को बड़ा झटका, कुश्ती संघ ने 'खेलो इंडिया' से हटाया

Thu, 28 May 2020 01:15 PM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, सोनीपत
अंकित चौहान, सोनीपत Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 28 May 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Indian Wrestling Association Action against Haryana Wrestlers
Indian Wrestlers
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन में कुश्ती की शुरूआत करते हुए देश के लिए खेलने का सपना लेकर आगे बढ़ रहे पहलवानों को बड़ा झटका लगा है। भारतीय कुश्ती संघ ने हरियाणा के 36 पहलवानों समेत 101 को खेलो इंडिया योजना की सूची से हटा दिया है। भारतीय कुश्ती संघ ने इन सभी पहलवानों से इनका विवरण मांगा था, लेकिन उसके बावजूद किसी भी पहलवान ने अपना विवरण नहीं दिया। जिससे कुश्ती संघ को इन सभी पहलवानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाम हटाना पड़ा।
विज्ञापन


कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने इतने बड़े स्तर पर पहलवानों का नाम खेलो इंडिया से हटाए जाने की सूची भी जारी कर दी है और अब लॉकडाउन खुलने के बाद दोबारा से खेलो इंडिया के लिए प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सरकार ने उन खिलाड़ियों की प्रतिभा को उभारने के लिए खेलो इंडिया को शुरू किया है जो अच्छा खेलने के बावजूद सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ देती है। इसमें स्कूलों के लिए राष्ट्रीय स्तर के अलावा अन्य प्लेटफार्म पर खेलने वाले खिलाड़ियों को चुना जाता है और उनको सरकार की ओर से सभी बेहतर सुविधाओं के साथ प्रैक्टिस कराई जाती है।
विज्ञापन


ऐसे ही देशभर के पहलवानों को खेलो इंडिया योजना के तहत चुना जाता है और उनको साई सेंटर समेत अन्य-अन्य जगहों पर बेहतर सुविधाओं के साथ प्रैक्टिस कराई जाती है। खेलो इंडिया के तहत ऐसे ही 101 पहलवानों को चुना गया था, जिनको आगे के लिए तैयार किया जा सके। इनमें हरियाणा से सबसे ज्यादा 36 पहलवान तो दिल्ली से 21 पहलवान शामिल थे, जबकि अन्य पहलवान चंडीगढ़, पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान समेत कई जगहों के शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ ने इन सभी से उनका विवरण मांगा, जिससे उनको सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। भारतीय कुश्ती संघ के कई बार विवरण मांगने के बावजूद भी नहीं दिया गया, जिससे कुश्ती संघ ने सभी का नाम खेलो इंडिया की सूची से हटा दिया। इस तरह से हरियाणा के 36 पहलवानों समेत 101 को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इनके पास से खेलो इंडिया के सहारे खेल को बेहतर करने का मौका अभी निकल गया है।


खेलो इंडिया के 101 पहलवानों से उनका विवरण मांगा गया था, लेकिन पहलवानों ने विवरण नहीं दिया। जिसके बाद उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। अब लॉकडाउन के बाद पहलवान शामिल करने को लेकर ही फैसला होगा।
- विनोद तोमर, ज्वाइंट सेक्रेटरी भारतीय कुश्ती संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed