फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian women's hockey team won bronze, boxer Neetu won gold in Commonwealth Games

Commonwealth Games: भारत के पदक जीतते ही झूम उठा हॉकी खिलाड़ी मोनिका का परिवार, बेटी की बात सुन भावुक हुए पिता

Mon, 08 Aug 2022 02:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 02:24 AM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार का दिन चंडीगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रहा। शहर की बेटियों ने पहले हॉकी में कांस्य पदक, फिर मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन
Indian women's hockey team won bronze, boxer Neetu won gold in Commonwealth Games
खिलाड़ी मोनिका और नीतू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पापा! टोक्यो ओलंपिक में पदक न जीतने की जो कसक थी, आज हमने उसे बर्मिंघम में दूर कर दिया। हम आगे भी खूब मेहनत करेंगे और देश का मान बढ़ाएंगे। रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य मोनिका ने जब यह बात पिता तकदीर सिंह से वीडियो कॉल पर कही तो वह भावुक हो उठे।

विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार का दिन चंडीगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रहा। शहर की बेटियों ने पहले हॉकी में कांस्य पदक, फिर मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय महिला टीम ने जैसे ही कांस्य पदक जीता, सेक्टर-44 स्थित टीम की सदस्य मोनिका का परिवार खुशी से उछल पड़ा। परिवार के सभी लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और बधाई दी। मोनिका के पिता तकदीर सिंह चंडीगढ़ पुलिस में हैं। उन्होंने मोनिका से वीडियो कॉल पर बात की। बेटी ने जैसे ही पदक दिखाया, वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बेटी ने मेरा ही नहीं देश का नाम दुनिया में रोशन कर दिया। बेटी जब वतन लौटेगी तो उसका जोरदार स्वागत करेंगे। उसे लेने परिवार के लोग एयरपोर्ट जाएंगे और जब वह घर आएगी तो उसकी पसंद के पकवान बनाएंगे। 
विज्ञापन


मोनिका ने सेक्टर-18 स्थित हॉकी अकादमी से अपने करियर की शुरुआत की थी। मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-26 की पूर्व छात्रा नीतू हरियाणा के भिवानी की रहने वाली हैं। पदक आते ही उनके घर भी मिठाई बंटनी शुरू हो गई। नीतू के स्वर्ण पदक जीतने पर चंडीगढ़ अमेच्योर मुक्केबाजी एसोसिएशन ने उन्हें बधाई दी। शहर की मुक्केबाजों में भी नीतू की जीत से खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-26 के स्पोर्ट्स टीचर अमोलक सिंह भुल्लर ने बताया कि नीतू ने स्नातक की पढ़ाई उनके कॉलेज से ही पूरी की है। वह वर्ष 2017 से 2020 तक कॉलेज की छात्रा रही। इसी दौरान इंटर कॉलेज और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के अलावा कई इंटरनेशनल मेडल भी जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू की उपलब्धियां

  • 2017 गुवाहाटी में आयोजित वुमंस वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता
  • बुल्गारिया में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल वुमंस यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप गोल्ड मेडल जीता। बेस्ट बॉक्सर भी रहीं।
  • 2018 में थाईलैंड में आयोजित एएसबीसी एशियन यूथ मेन एंड वुमंस चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता।
  • 2018 रोहतक में आयोजित सेकेंड यूथ मेन एंड वुमंस नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
  • 2018 सर्बिया में आयोजित यूथ वुमंस इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
  • 2018 महाराष्ट्र में आयोजित खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल जीता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed