फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Woman Bank Branch in Chandigarh

अब चंडीगढ़ में चलेगा महिलाओं का सिक्का

Sat, 01 Mar 2014 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Mar 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
Indian Woman Bank Branch in Chandigarh
देश के पहले भारतीय महिला बैंक लिमिटेड ने चंडीगढ़ में शाखा खोल दी है। यह महिला बैंक सरकारी स्वामित्व में संचालित संस्थान है जिसकी चंडीगढ़ शाखा का उद्घाटन बैंक की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक उषा अनंत सुब्रहमण्यम ने एससीओ-3, सेक्टर 26 में किया।
विज्ञापन


बैंक की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उषा अनंत सुब्रहमण्यम ने कहा कि बैंक को महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।

यहां संपूर्ण बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं प्रदान की जा रही है। यह बैंक निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं से लेकर उच्च आय वाली महिलाओं के सभी वर्गों की महिलाओं को स्वयं-सहायता समूह गठित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


यह होंगी बैंक की ब्याज दर
फिलहाल एक लाख रुपए के बकाया वाले बैंक बचत खातों पर 5 प्रतिशत ब्याज दर देगा। एक लाख रुपए से कम बकाए वाले बचत खातों पर 4.5 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी। एक साल और उससे अधिक के जमा पर 9.15 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ग्राहकों के मामले में बैंक विभिन्न ऋण उत्पादों पर मान्य ब्याज दरों को न्यूनतम स्तरों पर प्रदान करेगा। कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए और उन्हें अपनी नौकरी में निरंतरता बनाए रखने में मदद के लिए बैंक ने डे केयर सेंटर्स को स्थापित करने के लिए एक विशेष ऋण उत्पाद को प्रस्तुत किया है।

सामान्य बैंकिंग ऋण उत्पादों जैसे वाहन ऋण, घर ऋण के साथ ही शिक्षा ऋण, ब्यूटी पार्लर ऋण, कैटरिंग यूनिट्स के लिए ऋण आदि कई सारे ऋण उत्पादों को विशेष तौर पर महिलाओं के लाभ के लिए डिजाइन किया गया है।

बैंक ने महिलाओं को कई प्रकार से मदद के लिए, कामकाजी महिलाओं और उनके परिवारों को सामान्य बीमा उत्पादों को प्रदान करने के लिए न्यू इंडिया इंश्योरेंस से भी करार किया है।


बैंक वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास, समाज के सभी वर्गों के महिलाओं के लिए प्रशिक्षण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा ताकि महिलाओं को अपनी आय बढ़ाने, अधिक रोजगार प्राप्त करने के साथ ही विकास के अवसर प्रदान करते हुए देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार किया जा सके।

नई शाखा के उद्घाटन के अवसर पर आरबीआई, नाबार्ड, सिडबी और कई अन्य बैंक और सरकारी अधिकारी भी विशेष मेहमानों के तौर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed