फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian training institute admission notice, iti admission notice

आईटीआई में दाखिला लेना है तो पढ़ें बेहद अहम खबर

Thu, 25 Jun 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो /अमर उजाला, रोहतक। Updated Thu, 25 Jun 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
indian training institute admission notice, iti admission notice

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स को अब मेडिकल फिटनेस से भी गुजरना होगा। मेडिकल फिटनेस में पास होने के बाद ही स्टूडेंट्स का प्रवेश तय माना जाएगा। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2015-16 से आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया में भी अहम बदलाव किया गया है। अक्सर देखने में आता था कि स्टूडेंट्स अपने मनपसंद ट्रेड में प्रवेश ले लेता था, फिर भले ही वह उस ट्रेड के लिए शारीरिक रूप से सक्षम हो या नहीं। ऐसे में मामूली रूप से अशक्त छात्रों को भी बाद में काफी परेशानी होती थी। इससे बचने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने वर्तमान सत्र से प्रवेश के समय ही मेडिकल टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


इस सत्र से प्रवेश की कागजी कार्रवाई के बाद सभी स्टूडेंट्स का मेडिकल कराया जाएगा। यदि विद्यार्थी के शरीर में कोई सामान्य चोट है और उपचार के बाद वह ठीक हो सकती है तो इसके लिए उसे एक सप्ताह या दस दिन का समय दिया जाएगा। लेकिन अगर मेडिकल टेस्ट में शारीरिक रूप से सक्षम नहीं मिलता तो प्रवेश रद माना जाएगा। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक ने इस संबंध में प्रदेश की सभी आईटीआई को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशक्तों के लिए तीन प्रतिशत सीटें आरक्षण

आईटीआई में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स को एससी-एसटी समेत अन्य सभी कैटेगिरी को अलग-अलग आरक्षण दिया गया है। इसके साथ ही अशक्त विद्यार्थियों के लिए भी संस्थान की कुल सीटों में तीन प्रतिशत आरक्षण होता है।

वर्जन
इस सत्र से स्टूडेंट्स के लिए मेडिकल अनिवार्य कर दिया गया है। मेडिकल में फिट होने के बाद ही स्टूडेंट्स का प्रवेश कंफर्म माना जाएगा।
- प्रदीप दहिया, प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल आईटीआई, रोहतक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed