{"_id":"3da45f269d07d721a03bd09f5958e8e7","slug":"indian-social-site-will-challenge-facebook-and-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सोशल साइट देगी फेसबुक और ट्विटर को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सोशल साइट देगी फेसबुक और ट्विटर को चुनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 03 Apr 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के सात विद्यार्थियों ने फेसबुक और ट्विटर समेत अन्य सोशल नेटवर्क साइट को चुनौती दी है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के मौजूदा और पूर्व सात स्टूडेंट्स ने पहली भारतीय सोशल साइट बनाई है। इसे नाम दिया गया है ‘आईटुऑल’। इनका दावा है कि यह साइट युवाओं को बेहद पसंद आएगी।
इसका खास फीचर डॉक्यूमेंट को शेयर करना है। इस साइट को एलपीयू के बीटेक (कंप्यूटर साइंस), बीबीए और बीसीए के सात विद्यार्थियों ने डिजाइन किया है।
टीम के छात्रों का दावा है कि यह वेबसाइट कई प्रमुख सेवाओं वीडियो, डॉक्यूमेंट और फोटो साझा करने के साथ ही एक प्लेटफॉर्म पर सोशल नेटवर्किंग भी प्रदान करती है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर एक के बजाय चार होम पेज होने के कारण यह यूजर्स के लिए अधिक अनुकूल बन गई है। एलपीयू के वाइस चांसलर डॉ. रमेश कंवर ने वीरवार को पूर्व विद्यार्थी साहिल मेहता, जितनी अरोड़ा (बीटेक), अश्वनी (बीबीए) और वर्तमान विद्यार्थी शाहरुख खान (बीसीए), युवराज सिंह और दिलरूप बबराह (बीटेक) द्वारा डिजाइन की गई ‘आईटुऑल’ वेबसाइट को लांच किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि लवली के छात्रों ने भारत की पहली सोशल नेटवर्किंग साइट बनाई है। यह छात्रों और यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है।