फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian railways starts bedroll services in trains from April 1

अच्छी खबर: अब ट्रेनों में चादर और कंबल ले जाने का झंझट खत्म, एक अप्रैल से रेलवे देगा यह सुविधा

Thu, 24 Mar 2022 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Mar 2022 01:15 AM IST
सार

भारतीय रेलवे ने मार्च 2020 से यात्रियों को चादर, तकिया और कंबल देना बंद कर दिया था लेकिन अब दोबारा यह सुविधा एक अप्रैल से जारी हो जाएगी।

विज्ञापन
Indian railways starts bedroll services in trains from April 1
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के कारण करीब दो साल पहले रेलवे ने ट्रेनों के एसी कोच में तकिया, चादर, तौलिया, कंबल और पर्दों की सेवा बंद कर दी थी। अब संक्रमण कम होने की वजह से नॉर्दन रेलवे ने इस सुविधा को दोबारा बहाल करने का निर्देश दिया है। अब रेलवे के अंबाला मंडल की तरफ से लिलन (चादर, तकिया, तौलिया) एकत्रित करने से लेकर सफाई का ठेका दिया गया है। अब कुछ ट्रेनों में एक अप्रैल से यह सुविधा दोबारा शुरू हो जाएगी। धीरे-धीरे 5 अप्रैल तक सभी ट्रेनों में यह सुविधा रेल यात्रियों को उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन


300 रुपये में मिल रहा था डिस्पोजल बेडरोल किट
कोरोना के दौरान ट्रेनों में तकिया, चादर, तौलिया, कंबल और पर्दों की सुविधा बंद होने की वजह से यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद यात्रियों के लिए डिस्पोजल बेडरोल किट सेवाएं शुरू की गई थी। रेलवे की तरफ से शुरू की गई इस सेवा के लिए यात्रियों को अलग से पैसे देने पड़ रहे थे। डिस्पोजल बेडरोल किट के लिए यात्रियों से 300 रुपये लिए जा रहे थे। इसमें बेड शीट, तकिया, कंबल आदि दिए जा रहे थे। अगर किसी यात्री को सिर्फ कंबल की जरूरत थी, तो वे 150 रुपये में डिस्पोजल कंबल ले रहे थे। 
विज्ञापन


इन ट्रेनों में शुरू होगी लिलन की सुविधा

  • चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस में तीन अप्रैल 
  • केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक अप्रैल   
  • कालका-कटरा एक्सप्रेस में एक अप्रैल 
  • कालका शिरडी एक्सप्रेस में तीन अप्रैल  
  • हरिहर एक्सप्रेस में दो अप्रैल से 
  • नौचंदी एक्सप्रेस में एक अप्रैल से 
  • चंडीगढ़ कोची वेली एक्सप्रेस एक से पांच अप्रैल के बीच 
  • चंडीगढ़ मडगांव एक्सप्रेस एक से पांच अप्रैल के बीच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed