फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian railway duplicate shivalik express on kalka shimla track

कालका-शिमला ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन का लुत्फ उठाएं, ऑनलाइन बुकिंग कराएं

Sat, 23 Dec 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/शिमला Updated Sat, 23 Dec 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
indian railway duplicate shivalik express on kalka shimla track
शिवालिक एक्सप्रेस
कालका-शिमला ट्रैक पर डुप्लीकेट शिवालिक स्पेशल ट्रेन दौड़ने लगी है। आप भी लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ऑनलाइन बुकिंग कराएं, इस तारीख तक। पहले दिन दर्जनों सैलानियों ने दो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा का लाभ उठाया। सैलानियों के लिए कालका शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों की सुविधा अगले साल 15 जनवरी मिलती रहेगी। शुक्रवार को शिमला पहुंची दोनों स्पेशल ट्रेनों के लिए बुधवार से ही ऑनलाइन बुकिंग का सिलसिला शुरू हो गया,
विज्ञापन


लेकिन वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने से कई सैलानी बुकिंग नहीं करवा पाए। अब रेलवे का दावा है कि इस खराबी को दुरुस्त कर लिया गया है। आने वाले दिनों में ट्रेन से आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा हो जाएगा। कालका शिमला ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों में विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ने के मद्देनजर रेलवे ने दो स्पेशल गाड़ियां चलाने का फैसला लिया है। यदि आने वाले दिनों में इस सेवा का अच्छा रिस्पांस आता है तो रेवले इसे कुछ दिन और जारी रख सकता है।
विज्ञापन


आठ हो गई गाड़ियों की संख्या
हॉली डे स्पेशल गाड़ियां चलने के बाद शिमला-कालका रूट पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मौजूदा समय में इस ट्रैक पर छह गाड़ियां चल रही थी। इसमें एक 15 सीटर रेल कार भी शामिल है। कालका से सुबह साढ़े चार बजे के बाद शिमला के लिए रेल सुविधा उपलब्ध है जबकि शिमला से शाम छह बजे आखिरी रेल कालका के लिए रवाना होती है। दो अतिरिक्त ट्रेनें चलने से अब लोगों को खचाखच भरे डिब्बों में सफर नहीं करना पड़ेगा। रेलवे के कॉमर्शियल सेल अधिकारी अमर सिंह ठाकुर का कहना है कि स्पेशल रेल सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगी हॉली डे स्पेशल की टाइमिंग
कालका से शिमला-------शिमला से कालका
1. 7:00 सुबह----------9:25 सुबह
2. 12:45 दोपहर--------3:50 शाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed