फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Railway Decision to Run Special Trains for Holi Festival

गुड न्यूजः होली पर चंडीगढ़ से गोरखपुर तक दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग कराएं, देखें टाइमिंग और रूट

Mon, 11 Mar 2019 12:24 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 11 Mar 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Decision to Run Special Trains for Holi Festival
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
होली के महज 11 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में लोगों को त्योहार पर घर जाने की टेंशन है। लॉन्ग रूट की ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 100 को पार कर चुका है। इसी के मद्देनजर नॉर्दर्न रेलवे ने चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। वहीं चंडीगढ़ से गोरखपुर तक एक स्पेशल ट्रेन 14 मार्च से चलाई जा रही है। यह ट्रेन 14 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच चलेगी।
विज्ञापन


हर गुरुवार रात 11:15 बजे चंडीगढ़ से चलकर शुक्रवार शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में प्रत्येक शुक्रवार रात 11:10 बजे गोरखपुर से चलकर शनिवार दोपहर 2:45 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। रविवार सुबह से ही इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षण टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई है। अगर आपको चंडीगढ़ से सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्सी, गोरखपुर तक सफर करना है तो इस ट्रेन में एसी टू, थ्री, स्लीपर व जनरल बोगी के लिए टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जुड़ा
- 12231 चंडीगढ़ एक्सप्रेस 13 से 31 मार्च, एसी थ्री टायर
- 12232 चंडीगढ़ एक्सप्रेस 13 से 3 अप्रैल, एसी थ्री टायर
- 4218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 11 से 31 मार्च, एसी थ्री टायर

 

कुछ स्पेशल ट्रेनों में विकल्प

होली पर चंडीगढ़ से बड़ोदरा, कोटा व मुंबई जाना है तो सुबह कालका-नई दिल्ली शताब्दी से नई दिल्ली तक जाइए। वहां से ट्रेन संख्या 09006 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल होली सुपर फास्ट वातानुकूलित ट्रेन पकड़े, जो प्रत्येक शनिवार को 2 से 23 मार्च के बीच चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में बड़ोदरा और कोटा स्टेशनों पर ठहरेगी।

होली में छपरा, आजमगढ़, बलिया, मऊ, फैजाबाद, बरेली के लिए विकल्प
चंडीगढ़ से सुबह कालका-नई दिल्ली शताब्दी पकड़कर नई दिल्ली तक जाना होगा। वहां से छपरा के लिए छपरा-दिल्ली वीकली जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन (05102) पकड़े। यह ट्रेन 18 व 25 मार्च और एक अप्रैल को दोपहर 2 बजे रवाना होकर रात 00:05 बजे चारबाग और अगली सुबह 10:55 बजे छपरा पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में बलिया, मऊ, मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, फैजाबाद, बरेली, लखनऊ और मुरादाबाद में रुकेगी।

बरौनी के लिए विकल्प
12 से 23 मार्च तक नई दिल्ली से बरौनी के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को रात 7:25 बजे नई दिल्ली से चलकर ट्रेन बरौनी बुधवार व शनिवार रात 7:45 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में प्रत्येक बुधवार व शनिवार को रात 9:35 बजे बरौनी से चलकर गुरुवार व रविवार रात 10:10 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर होकर चलेगी। इस ट्रेन में एसी टू व थ्री के कोच होंगे। इसके लिए दिन में चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए वोल्वो पकड़ें, ताकि आपका समय बच सके।

वैष्णो देवी का प्लान है तो शाम की शताब्दी एक्सप्रेस बेस्ट ऑप्शन

अगर आप होली पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो 1 से 21 मार्च तक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन हर सोमवार और बृहस्पतिवार को आनंद विहार से रात 11 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 2 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी के लिए ट्रेन संख्या 04402 12 से 22 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रात 11:30 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 2:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

चंडीगढ़ से हापुड़, चौदौसी, सीतापुर के कामाख्या तक
आनंद विहार से कामाख्या के बीच 13 से 23 मार्च तक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन में सफर करने के लिए चंडीगढ़ से शाम की शताब्दी या फिर वोल्वो से आनंद विहार तक जाना होगा। यह ट्रेन सप्ताह में बुधवार को आनंद विहार से रात 11:45 बजे चलकर शुक्रवार दोपहर 2:45 बजे कामाख्या पहुंच जाएगी। वापसी में हर शनिवार सुबह 5:35 बजे कामाख्या से चलकर मंगलवार शाम 8:15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। यह ट्रेन हापुड़, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर होकर चलेगी। इस ट्रेन में एसी टू व थ्री, स्लीपर व जनरल कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed